फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paralympics: सुमित अंतिल ने रिकॉर्ड थ्रो के साथ जीता स्वर्ण, राष्ट्रपति ने दी बधाई; PM बोले- असाधारण प्रदर्शन

Mon, 02 Sep 2024 11:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
विज्ञापन
1 of 2
सुमित अंतिल - फोटो : antil_sumit7698
भारत के स्टार भाला फेंक पैरा एथलीट सुमित अंतिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पेरिस पैरालंपिक में पुरुष भाला फेंक एफ64 वर्ग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। सुमित ने दूसरे प्रयास में 70.59 मीटर का थ्रो किया जो उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो रहा। इतना ही नहीं सुमित का यह थ्रो पैरालंपिक का रिकॉर्ड है। सुमित इस तरह टोक्यो पैरालंपिक के प्रदर्शन को दोहराने में सफल रहे। सुमित ने लगातार दूसरी बार पैरालंपिक में स्वर्ण जीता और सफलतापूर्वक अपने खिताब का बचाव किया।  सुमित के साथी एथलीट सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ चौथे नंबर पर रहे
सुमित ने 69.11 मीटर के थ्रो के साथ शुरुआत की, लेकिन अगले ही प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो करने में सफल रहे। इसके बाद उन्होंने तीसरे प्रयास में 66.66 मीटर का थ्रो किया, जबकि चौथा प्रयास उनका फाउल रहा। फिर उन्होंने 69.04 मीटर का थ्रो किया और छठे तथा अंतिम प्रयास में 66.57 मीटर का थ्रो किया। भारत के एक अन्य एथलीट संदीप ने एफ44 वर्ग में 62.80 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका और वह चौथे स्थान पर रहे, जबकि संदीप संजय ने इसी वर्ग में 58.03 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया और वह सातवें स्थान पर रहे।

सुनहरी कामयाबी पर राष्ट्रपति ने दीं शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदू मुर्मू ने सुमित की स्वर्णिम सफलता पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले सुमित की कामयाबी पर पूरे देश को नाज है। उन्होंने कहा कि लगातार दो स्वर्ण पदक जीतकर सुमित खिलाड़ियों के विशिष्ट क्लब में शामिल हो गए हैं। इससे आने वाले समय में युवाओं को भी काफी प्रेरणा मिलेगी।


पीएम मोदी ने भी दीं बधाई
सुमित अंतिल की स्वर्णिम सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई संदेश भेजा। पीएम मोदी ने पेरिस पैरालंपिक में सुमित के प्रदर्शन को असाधारण करार दिया। पुरुषों की जेवलिन F64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'सुमित ने असाधारण निरंतरता और उत्कृष्टता दिखाई है। उनके आगामी स्पर्धाओं के लिए शुभकामनाएं।'

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
पेरिस पैरालंपिक में सुमित अंतिल - फोटो : एएनआई
सुमित ने दूसरे प्रयास में 70.59 मीटर का थ्रो किया जो उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो रहा। इतना ही नहीं सुमित का यह थ्रो पैरालंपिक का रिकॉर्ड है। हालांकि, सुमित 75 मीटर भाला नहीं फेंक सके। उन्होंने पेरिस पैरालंपिक खेलों से पहले 75 मीटर को अपना लक्ष्य बताया था। सुमित इस तरह टोक्यो पैरालंपिक के प्रदर्शन को दोहराने में सफल रहे। सुमित अंतिल पैरालंपिक खिताब बरकरार रखने वाले पहले भारतीय पुरूष एथलीट हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले सुमित देश के केवल दूसरे खिलाड़ी हैं। हरियाणा के सोनीपत निवासी सुमित का विश्व रिकॉर्ड 73 . 29 मीटर भाला फेंकने का है। सुमित ने 2023 और 2024 विश्व पैरा चैम्पियनशिप के अलावा हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था।

श्रीलंका को रजत, ऑस्ट्रेलिया को कांस्य पदक
इसी स्पर्धा में श्रीलंका के दुलान के ने रजत पदक जीता। आस्ट्रेलिया के माइकल बूरियन को कांस्य पदक मिला। इस स्पर्धा में भारत के संदीप भी हिस्सा ले रहे थे। उन्होंने 62.80 मीटर भाला फेंका जो चौथे स्थान पर रहे। संदीप संजय सागर 58.03 मीटर के साथ सातवें स्थान पर रहे। बता दें कि भाला फेंक एफ64 वर्ग में वे खिलाड़ी होते हैं जिनके पैरों में विकार होता है जो कृत्रिम पैरों के साथ खेलते हैं या उनके पैरों की लंबाई में फर्क होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें