फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pickleball: भारत के अरमान ने एकल वर्ग के फाइनल में जगह बनाई, महिलाओं में चुआन का दिखा दम

Sun, 27 Oct 2024 02:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अरमान का फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त डस्टी बोयेर से सामना होगा। बोयेर एक कड़े सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के टॉम इवान्स को 11-7, 4-11, 11-8 से हराया। दोनों के बीच फाइनल मुकाबला रविवार को होगा।
विज्ञापन
अरमान भाटिया - फोटो : Pickleball World Rankings
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडब्ल्यूआई इंडिया मास्टर्स द्वारा आयोजित पिकलबॉल टूर्नामेंट में आरत के अरमान ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि महिलाओं के वर्ग में चीनी ताइपे की पेई चुआन काओ ने दम दिखाया। दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) के कोर्ट में आयोजित इस टूर्नामेंट में 70 से अधिक देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट के पहले दिन एकल मुकाबले खेले गए थे जिसमें पुरुष और महिला एकल वर्ग में रोमांचक मैच देखने मिले।
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट में एकल के अलावा आयु वर्ग में खिलाड़ियों ने चुनौती पेश की है जिसमें 35, 50 और 60 वर्ष के अधिक खिलाड़ी शामिल हैं। शुरुआती दिन भारत के दो खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मैच देखने मिला था। अरमान भाटिया का सामना आदित्य रुहेला से हुआ। इस मैच में अरमान ने रुहेला को 11-10, 9-11, 11-5 से हराया था। भाटिया ने इसके बाद अपना विजयी अभियान जारी रखा और पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में विली चुंग को 11-4, 11-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अरमान का फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त डस्टी बोयेर से सामना होगा। बोयेर एक कड़े सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के टॉम इवान्स को 11-7, 4-11, 11-8 से हराया। दोनों के बीच फाइनल मुकाबला रविवार को होगा। 

महिलाओं में, चुआन ने नीदरलैंड की रूस वान रीक को सेमीफाइनल में 11-6, 4-11, 11-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। महिला एकल वर्ग के एक अन्य सेमीफाइनल मुकाबले में अमेरिका की सोफिया सेविंग ने ऑस्ट्रेलिया की सोमेर डाला बोना को एकतरफा अंदाज में 11-9, 11-9 से हराया। महिला वर्ग का खिताबी मुकाबला भी रविवार को ही खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें