फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ टेटे के सेमीफाइनल में पहुंचे भारतीय पैडलर

Mon, 06 May 2013 10:04 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारतीय पैडलरों का कारवां सेमीफाइनल तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


सिंगापुर से कड़े मुकाबले में 1-3 से मिली हार के बावजूद महिलाएं अंतिम चार में पहुंचने में सफल रहीं।

वहीं पुरुषों ने तीनों मुकाबले आसानी से 3-0 के अंतर से जीत सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ने का हक हासिल किया। महिलाओं को भी दूसरी वरीयता प्राप्त इंग्लैंड की चुनौती का सामना करना होगा।

दूसरे दौर में आसानी से प्रवेश के बाद महिलाओं को टॉप सीड सिंगापुर, स्कॉटलैंड, वेल्स के साथ ग्रुप ई में जगह मिली।

महिलाओं ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराकर अच्छी शुरूआत की। लेकिन अगले मुकाबले में सिंगापुर ने उसे 1-3 से परास्त कर दिया। हालांकि मौमा दास व नेहा अग्रवाल ने शानदार खेल दिखाया। मौमा ने वर्ल्ड नंबर 27 फू मेंग यू के खिलाफ पहला गेम 11-7 से जीता।
विज्ञापन


दूसरे गेम में भी वह बढ़त पर थीं। लेकिन यहीं से फू का जादू चला। उन्होंने यह गेम 9-11 से जीतने के बाद अगले दो गेम 5-11, 6-11 से अपने नाम किए।

अगले मुकाबले में मधुरिका पाटकर ने लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता वर्ल्ड नंबर चार फेंग टियानवेई से चार गेमों तक संघर्ष किया। फेंग ने यह मुकाबला 11-2, 11-13, 11-2, 11-5 से जीता।
विज्ञापन


नेहा ने इसके बाद वर्ल्ड नंबर 91 झोई यिहान को 11-6, 12-10, 7-11, 11-6 से हराकर स्कोर 1-2 कर दिया। मौमा के पास बराबरी का मौका था। लेकिन तेज तर्रार फेंग ने पांच गेमों के संघर्ष में मौमा को 5-11, 11-8, 5-11, 12-10, 11-4 से परास्त कर भारतीय उम्मीदों को तोड़ दिया। नेहा ने कहा भी अगर मौमा जीत हासिल कर लेतीं तो परिणाम कुछ भी हो सकता था।

इसके बाद भारत ने वेल्स को 3-0 से हरा ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल कर अंतिम चार में जगह बनाई।

इस दौरान अचिंत्य शरत कमल व सौम्यजीत घोष की अगुवाई में भारतीय पुरुषों ने ग्रुप एफ में उत्तरी आयरलैंड, मलेशिया व स्कॉटलैंड को 3-0 के अंतर से हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें