फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIH Pro League: भारतीय पुरुष हॉकी टीम की प्रो लीग में करारी शिकस्त, ग्रेट ब्रिटेन ने 1-3 से हराया

Mon, 03 Jun 2024 12:08 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ग्रेट ब्रिटेन के लिए बंडुराक निकोलस ने दो (दूसरे और 11वें मिनट में) गोल किए। मेजबान टीम के लिए कैलनन विल (47वें मिनट) ने भी एक गोल किया। वहीं, भारत के लिए सिर्फ एक गोल अभिषेक ने किया।
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एफआईएच प्रो लीग के लंदन चरण के अपने दूसरे मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। रविवार को मेजबान ने भारत को 1-3 से हराया। शनिवार को हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने विश्व चैंपियन जर्मनी को 3-0 से हराया था लेकिन रविवार को भारतीय टीम अपनी जीत की लय बरकरार रखने में नाकाम रही।

विज्ञापन


ग्रेट ब्रिटेन के लिए बंडुराक निकोलस ने दो (दूसरे और 11वें मिनट में) गोल किए। मेजबान टीम के लिए कैलनन विल (47वें मिनट) ने भी एक गोल किया। वहीं, भारत के लिए सिर्फ एक गोल अभिषेक ने किया। उन्होंने 35वें मिनट में गोल किया। भारत को आठ पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम इनमें से किसी को भी गोल में तब्दील नहीं कर सकी।

इस मैच में ग्रेट ब्रिटेन को भी पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले थे, लेकिन वह भी इनमें से किसी पर गोल नहीं कर पाई। भारत एफआईएच तालिका में ग्रेट ब्रिटेन से एक स्थान आगे तीसरे स्थान पर है। अब भारतीय टीम अपने अगले मैच में आठ जून को जर्मनी से भिड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें