फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय पुरुषों ने चेस ओलंपियाड में कांस्य जीत इतिहास रचा

Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User एजेंसी/ट्रोम्सो (नार्वे)
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय पुरुष टीम ने 41वें चेस ओलंपियाड में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। कांस्य पदक के लिए भारतीय टीम का मुकाबला उजबेकिस्तान से था, जिसमें भारत ने 3.5-0.5 से जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में परिमार्जन नेगी ने पूर्व फिडे वर्ल्ड चैंपियन रुस्तम कासिमद्झानोव को हराया जबकि दूसरे बोर्ड पर एसपी सेथुरमन ने अनातोन फिलिपपोव पर जीत दर्ज की। वहीं, तीसरे बिसात पर कृष्णन शशिकिरण ने मरात दझुमाएव को हरा भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। चौथे मुकाबले में बी अधिबान ने जहांगीर वाखिदोव से ड्रॉ खेला। 171 देशों के टूर्नामेंट में भारतीय टीम तालिका में हंगरी के साथ संयुक्त शीर्ष पर रही। हंगरी को रजत पदक जबकि चीन ने चेस ओलंपियाड में स्वर्ण पदक पाने वाला पहला एशियाई देश बना।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें