भारतीय पुरुष टीम ने 41वें चेस ओलंपियाड में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। कांस्य पदक के लिए भारतीय टीम का मुकाबला उजबेकिस्तान से था, जिसमें भारत ने 3.5-0.5 से जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में परिमार्जन नेगी ने पूर्व फिडे वर्ल्ड चैंपियन रुस्तम कासिमद्झानोव को हराया जबकि दूसरे बोर्ड पर एसपी सेथुरमन ने अनातोन फिलिपपोव पर जीत दर्ज की। वहीं, तीसरे बिसात पर कृष्णन शशिकिरण ने मरात दझुमाएव को हरा भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। चौथे मुकाबले में बी अधिबान ने जहांगीर वाखिदोव से ड्रॉ खेला। 171 देशों के टूर्नामेंट में भारतीय टीम तालिका में हंगरी के साथ संयुक्त शीर्ष पर रही। हंगरी को रजत पदक जबकि चीन ने चेस ओलंपियाड में स्वर्ण पदक पाने वाला पहला एशियाई देश बना।