उजबेकिस्तान में 18 से 22 अक्तूबर तक आयोजित प्रथम ओपन अंतरराष्ट्रीय कयाकिंग केनोइंग प्रतियोगिता में भाग लेने जूनियर भारतीय टीम मंगलवार को यहां से रवाना हो गई। टीम के चयन के लिये भारतीय खेल प्राधिकरण ने भोपाल के छोटे तालाब में 60 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया था।
चयनित टीम में कयाकिंग बालक वर्ग में सतपाल तोमर, रविंदर सिंह, राजसिंह, नौवासिंह एवं दिनेश साहू शामिल हैं जबकि बालिका वर्ग में नित्या, के. सोनिया, अनुष्क है। केनोइंग बालक वर्ग में अजीत शाह, राहुल सिंह, धनजीत सिंह, गौतम तोमर, ए नाओ सिंह एवं अर्जुन सिंह हैं जबकि बालिका वर्ग में थाजामाम्बी चानू को टीम में जगह मिली है। इसके अलावा प्रशिक्षकों में वागाराम विश्नोई, सूबेदार मेजर जयंत कुमार तथा विश्वेश्वार देवी शामिल है।