भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने यूरोपीय दौरे की सकारात्मक शुरुआत करते हुए मेजबान बेल्जियम को 3-2 से हरा दिया। भारत ने गीता यादव (11वां मिनट) की मदद से खाता खोला। हालांकि दूसरे क्वार्टर में बेल्जियम ने मैरी गोएन्स (25वां मिनट) ने बराबरी दिला दी और लुइस वैन हेक (34वां मिनट) ने मेजबान टीम को बढ़त भी दिला दी। सोनम (40वां मिनट) ने भारत को बराबरी दिला दी। लालथानलुआनगई ने 45वें मिनट में भारत को फिर बढ़त दिला दी। उसके बाद भारत ने रक्षण को और मजबूत कर दिया। दूसरा मैच 10 जून को होगा।