फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें खेल की खबरें: सूर्या के चार बास्केट से महामना क्लब की जीत, 10 किमी तैराकी में विश्वनाथ पहले स्थान पर

Sun, 08 Jun 2025 11:34 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

UP Sports News: वाराणसी के खिलाफ जिले से बाहर जाकर अपना शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। स्वीमिंग, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हैंडबॉल, क्रिकेट सहित आदि खेल प्रतियोगिताएं वाराणसी में भी आयोजित हो रही हैं। इसमें जीते हुए खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के बास्केटबाॅल कोर्ट पर मैच खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sports News Today: बीएचयू कैंपस के एंफीथियेटर मैदान पर सीनियर वर्ग के मैच में सूर्या के चार बास्केट की मदद से महामना क्लब ने जीत हासिल की। मैदान पर बास्केटबॉल का शिविर भी लगा है। इसमें सुबह के समय सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सहायक सचिव डॉ. धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि महामना क्लब ने पटेल क्लब को दो सेट 11-5, 11-7 से शिकस्त दी। दोनों टीम के सनी, सौरभ, सूर्या, विशाल चारो खिलाड़ी सीनियर वर्ग के राष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं। बताया कि शिविर में 30 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

खिलाड़ियों को ले-अप शाॅर्ट, पॉइंट और शूटिंग गार्ड, पावर फाॅवर्ड और सेंटर से बास्केट करने का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा पास और ड्रीबलिंग की जानकारी देने के साथ ही मैचों का अभ्यास कराया जा रहा है। 

विज्ञापन

प्रादेशिक प्रतियोगिता के लिए तीन पूल में प्रशिक्षण ले रहे 61 तैराक, 42 जीत चुके हैं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल
लखनऊ में होने वाली प्रादेशिक तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए काशी के 61 तैराक तीन अलग-अलग पूलों में प्रशिक्षण ले रहे हैं। जिला तैराकी संघ के सचिव शंभु प्रसाद ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन ट्रायल जून के तीसरे सप्ताह में होगा। चयनित खिलाड़ी तैराकी में वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन तैराकों में राष्ट्रीय और प्रादेशिक प्रतियोगिता में जीतने वाले 42 तैराक हैं। 

विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की सहायक निदेशक डॉ. कविता वर्मा ने बताया कि बीएचयू स्वीमिंग पूल में 17 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। कनाई चंद तालापात्रा ने बताया कि सिगरा स्टेडियम में सब जूनियर और जूनियर वर्ग के 30 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ियों को फ्रीस्टाइल, बटरफ्लाई, मेडले का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बरेका के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बरेका में सब जूनियर 6 और जूनियर वर्ग में 8 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। 

प्रतियोगिता की विजेता तैराक। - फोटो : अमर उजाला
10 किमी तैराकी में विश्वनाथ पहले स्थान पर, मिलेगी गंगाश्री उपाधि 
सरस्वती स्वीमिंग एसोसिएशन की ओर से शनिवार को विश्व सुंदरी पुल से दरभंगा घाट के बीच तैराकी प्रतियोगिता हुई। 10 किलोमीटर की सबसे लंबी प्रतियोगिता में विश्वनाथ आनंद ने पहला स्थान हासिल कर गंगा श्री उपाधि का खिताब अपने नाम किया। महिलाओं की अस्सी घाट से दरभंगा घाट तक की तैराकी प्रतियोगिता में गायत्री और 20 मीटर दूरी की प्रतियोगिता में अंशु ने बाजी मारी। 

एसोसिएशन की ओर से 89वीं वार्षिक जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में जिले के 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 10 किलोमीटर लंबी प्रतियोगिता शुरुआत सोनाली राय चौधरी और सोमा चटर्जी ने हरी झंडी दिखाकर किया। 

महिलाओं की अस्सी घाट से दरभंगा घाट तक की तैराकी प्रतियोगिता में गायत्री ने पहला, पूजा निषाद ने दूसरा और शिखा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गंगा आर-पार प्रतियोगिता के महिला वर्ग में पूजा साहनी पहले, शिखा दूसरे और किरण साहनी तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण 8 जून को किया जाएगा। 

सुमेधा पाठक का स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
तीन पदक जीतकर लौटी सुमेधा का स्वागत
दक्षिण कोरिया से विश्व पैरा निशानेबाजी में दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर लाैटीं  सुमेधा पाठक का काशीवासियों ने एयरपोर्ट से दुर्गाकुंड तक 25 किलोमीटर में पांच स्थानों पर स्वागत किया। काशी की बेटी सुमेधा का बाबतपुर एयरपोर्ट, कैंट, कमच्छ और उनके आवास पर सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया। काशी की बेटी सुमेधा पाठक ने 10 मीटर पिस्टल की टीम स्पर्धा में 1695 अंक हासिल कर वर्ल्ड रिकाॅर्ड, 10 मीटर एकल स्पर्धा में स्वर्ण और मिक्स में कांस्य पदक जीता है। 

बैडमिंटन में हारीं वाराणसी की याना गुप्ता
कानपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन व क्षेत्रीय क्रीड़ा निदेशालय कानपुर की ओर से यूपी स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रही है। बालिका एकल वर्ग में गोरखपुर की आदित्या यादव ने वाराणसी की याना गुप्ता को 30-23 से हराया।  जीएम दिनेश कटियार, डॉ. एके अग्रवाल, डीपी सिंह, महीप सक्सेना माैजूद रहे। 

रग्बी खिलाड़ियों ने फ्री हिट का किया अभ्यास
सीतापुर में प्रादेशिक रग्बी खेली जाएगी। जुलाई माह में प्रस्तावित प्रतियोगिता के लिए बालिका वर्ग की 30 खिलाड़ी परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में रोज तीन घंटे अभ्यास कर रही हैं। रग्बी कोच अवनीश पाल ने बताया कि प्रादेशिक प्रतियोगिता जुलाई माह में खेली जाएगी। इसकी शुरुआत सीतापुर से होगी। बालिका वर्ग की खिलाड़ियों को बिना साइड पास दिए बाॅल को लाॅन्ग किक की मदद से ट्राई करने की जानकारी दी जा रही है।

यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा में पास हुईं पूजा
भारतीय हॉकी टीम की खिलाड़ी पूजा यादव ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पास कर ली है। उन्हाेंने बताया कि लखनऊ में आयाेजित क्वालीफाइंग परीक्षा पास कर ली है। अब फिजिकल और मेडिकल क्लियर करना है। पूजा यादव ने गंगापुर हॉकी एकेडमी से खेलों में कॅरिअर की शुरूआत की थी। उन्हें हॉकी एकेडमी के प्रदीप सिंह, माता प्रसाद, जयप्रकाश राजभर ने बधाई दी है। 

शिविर में खिलाड़ियों  को मिली हॉकी किट
राजातालाब के गंगापुर हॉकी एकेडमी की ओर से आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर में शनिवार को हॉकी किट का वितरण हुआ। शिविर में बालिकाओं को हॉकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मौके पर अरविंद मौर्य, मेवालाल यादव, अनिल जायसवाल, दिग्विजय मौर्य रहे। 

150 खिलाड़ियों ने सीखे ताइक्वांडो के गुर
जगतगंज स्थित डूओ स्पोर्ट्स एकेडमी के ग्रीष्मकालीन शिविर में ताइक्वांडो खिलाड़ियों को कोच उमेश केशरी ने ताइक्वांडो के पैतरे सिखाए। शिविर में 150 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। बताया कि बालक बालिका वर्ग में खिलड़ियों को अलग-अलग सत्र में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

विजेता टीम को ट्राॅफी देते राज्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में पियरी क्लब ने जीता खिताब
आजाद स्पोर्टिंग क्लब की ओर से पियरी में आयोजित 20-दिवसीय नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पियरी क्लब ने चेतगंज टीम को हराकर जीत लिया। 6 ओवर के मैच में चेतगंज टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 31 रन बनाए।

जवाब में पियरी क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 3 ओवर में 2 विकेट खोकर 32 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। विजेता टीम को मुख्य अतिथि आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र और विशिष्ट अतिथि किशन दीक्षित ने नकद और ट्राॅफी दी। उपविजेता टीम को नकद पुरस्कार दिया गया।  

15 पदक जीत प्रादेशिक मुक्केबाजी का उपविजेता बना वाराणसी मंडल
छठवीं जूनियर बालिका राज्यस्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता झांसी के मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई। 3 से 6 जून तक प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के 15 खिलाड़ियों ने पदक जीता। बीएचयू साई सेंटर के चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण और एक ने कांस्य पदक जीता है। सिगरा स्टेडियम की कोच दीपिका तिवारी ने बताया कि बालिका वर्ग में जौनपुर की जागृति यादव और नीतू चौहान ने स्वर्ण, चंदौली की कुसुम यादव, द्रक्षा खातून ने रजत, गौरी शुक्ला ने कांस्य जीता है। 

बालक वर्ग में दिग्विजय साहनी ने रजत, वीर यादव, सतीश पटेल और विशाल कुमार ने कांस्य पदक जीता है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह, नीलू मिश्र, जनार्दन यादव, कृपा शंकर तिवारी ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। स्वर्ण पदक विजेता राष्ट्रीय मुक्केबाजी में खेलेंगे। कुल 22 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया बालक वर्ग में 13 और बालिका वर्ग में आठ खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन

साई सेंटर की 5 खिलाड़ियों ने जीता पदक 
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) बीएचयू सेंटर की पांच बालिकाओं ने प्रादेशिक मुक्केबाजी में पदक जीता है। मुक्केबाजी कोच नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि प्रादेशिक मुक्केबाजी में साई सेंटर बीएचयू की नीशू सिंह, संध्या पटेल, वैष्णवी और ममता ने स्वर्ण पदक जीता जबकि रिया सागर को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

सुमित के 3 गोल से विवेक एकेडमी ने मारी बाजी
ओलंपियन विवेक सिंह की स्मृति में अखिल भारतीय हॉकी का सेमिफाइनल शनिवार शाम शिवपुर मिनी स्टेडियम में हुआ। पहला सेमीफाइनल विवेक सिंह हॉकी एकेडमी-ए बनाम गंगापुर स्पोटर्स एकेडमी के बीच खेला गया। विवेक सिंह एकेडमी की टीम ने 6-2 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। विवेक एकेडमी के फॉर्वर्ड खिलाड़ी सुमित सिंह ने तीन गोल किए। 

नागेंद्र ने दो गोल किए जबकि सामर्थ्य ने एक गोल किया। गंगापुर की ओर से नितेष भारद्वाज और कुणाल ने एक-एक गोल किया। मुख्य अतिथि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर खेल शुरू कराया। दूसरा सेमीफाइनल पूर्वोत्तर रेलवे और विवेक सिंह एकेडमी शिवपुर के बीच खेला गया। इस मौके पर ओलंपियन राहुल सिंह, संजू ओझा, रीता पांडेय, सतनाम वत्स, सुग्रीव यादव मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें