फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Javelin: जिस टूर्नामेंट को कोच ने 9 बार जीता उसे पहली बार जीतना चाहेंगे नीरज, गोल्डन स्पाइक में लेंगे हिस्सा

Mon, 23 Jun 2025 08:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओस्ट्रावा

सार

नीरज इस सीजन अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने हाल ही में पेरिस डायमंड लीग जीता था। उन्होंने पिछले महीने दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहते हुए 90 मीटर का आंकड़ा भी पार किया था। उन्होंने 90.23 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया था। अब नीरज की नजरें गोल्ड स्पाइक टूर्नामेंट को जीतने पर होंगी।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत को दो बार ओलंपिक पदक दिलाने वाले भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा मंगलवार को चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में होने वाली गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स मीट में हिस्सा लेने जा रहे हैं। वह चोट के चलते पिछले दो बार से इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सके थे। यह वही टूर्नामेंट हैं जिसे नीरज के कोच और विश्व रिकॉर्ड होल्डर जेन जेलेज्नी ने अपने करियर में नौ बार जीता था। उन्होंने 1986 से 2006 के बीच खिताब हासिल किए।
विज्ञापन

अच्छी लय में दिख रहे हैं नीरज
27 साल के नीरज इस सीजन अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने हाल ही में पेरिस डायमंड लीग जीता था। उन्होंने पिछले महीने दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहते हुए 90 मीटर का आंकड़ा भी पार किया था। उन्होंने 90.23 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया था। अब नीरज की नजरें गोल्ड स्पाइक टूर्नामेंट को जीतने पर होंगी। 1961 से शुरू हुए गोल्डन स्पाइक टूर्नामेंट में नीरज के सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी जूलियन वेबर हिस्सा नहीं ले रहे हैं। वहीं, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स पिछले कुछ समय से लंबे थ्रो नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में नीरज को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन

इस टूर्नामेंट से पहले नीरज ने कहा, जब मैं बच्चा था, तो मैंने उसैन बोल्ट जैसे एथलीटों की यहां प्रतिस्पर्धा करते हुए बहुत सारी वीडियो और तस्वीरें देखी थीं। मैं पिछले साल आया था, लेकिन चोट के कारण मैं प्रतिस्पर्धा नहीं कर सका। अब मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं, लेकिन मैं 90 मीटर के लिए खुद पर कोई दबाव नहीं डालना चाहता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें