फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक से पहले भारतीय हॉकी टीम में हुआ बड़ा बदलाव, दिग्गज को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Sun, 17 Mar 2024 02:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम फिलहाल भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में भाग ले रही है। वान डी पोल शिविर से जुड़कर तीनों गोलकीपर पीआर श्रीजेश, कृष्ण पाठक और सूरज करकेरा के साथ मिलकर काम करेंगे और उन्हें आगामी प्रतियोगिता के लिए तैयार करेंगे।
विज्ञापन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस ओलंपिक 2024 से पहले भारतीय हॉकी टीम में बड़ा बदलाव किया गया है।  पुरुष टीम की तैयारियों में मदद के लिए नीदरलैंड के गोलकीपिंग विशेषज्ञ डेनिस वान डी पोल की एक बार फिर सहयोगी स्टाफ में वापसी हुई है। वान डी पोल इससे पहले भी भारतीय गोलकीपरोंखाना चाहिए के साथ काम कर चुके हैं। पहली बार वह 2019 में भारतीय टीम से जुड़े थे।
विज्ञापन


भारतीय टीम फिलहाल भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में भाग ले रही है। वान डी पोल शिविर से जुड़कर तीनों गोलकीपर पीआर श्रीजेश, कृष्ण पाठक और सूरज करकेरा के साथ मिलकर काम करेंगे और उन्हें आगामी प्रतियोगिता के लिए तैयार करेंगे।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष का बयान
मुख्य कोच क्रेग फुल्टन की देखरेख में 10 दिवसीय विशेष गोलकीपिंग शिविर ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम के रवाना होने से एक सप्ताह पहले 26 मार्च को समाप्त होगा। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, "भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण चरण है। ओलंपिक में फिर से पोडियम पर पहुंचने की उनकी कवायद में हॉकी इंडिया सुनिश्चित कर रहा है कि उन्हें सभी तरह की आवश्यक सुविधाएं मिलें।"
विज्ञापन


डेनिस की वापसी पर क्या बोले टिर्की
वान डी पोल ने पिछले साल एशियाई खेलों से पहले भारतीय टीम के लिए जुलाई और सितंबर में दो विशेष शिविर आयोजित किए थे। टिर्की ने आगे कहा, "हमें डेनिस को टीम से जोड़कर खुशी हो रही है जो लगभग चार वर्षों से गोलकीपरों के इस समूह के साथ काम कर रहे हैं तथा जानते हैं कि उन्हें बेहतर बनाने के लिए किस तरह के बदलाव करने की जरूरत है ।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें