फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Championship: गुकेश ने पांचवीं बाजी में भी लिरेन से खेला ड्रॉ, फिलहाल बराबरी पर चल रहे हैं दोनों खिलाड़ी

Sat, 30 Nov 2024 06:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

भारत के 18 वर्षीय गुकेश खिताब के लिए अब तक के सबसे कम उम्र के चैलेंजर हैं और उन्होंने बुधवार को तीसरी बाजी जीती थी। वहीं 32 वर्षीय लिरेन ने पहली बाजी जीती थी। दोनों ने दूसरी और चौथी बाजी में अंक बांटे थे।
विज्ञापन
लिरेन और गुकेश - फोटो : ICF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने विश्व शतरंज चैंपियनशिप में गत चैंपियन चीन के डिंग लिरेन के खिलाफ लगातार दूसरी बार ड्रॉ खेला। सफेद मोहरों से खेलने वाले गुकेश को पांचवीं बाजी में अंक बांटने पड़े जिससे दोनों खिलाड़ियों के फिलहाल बराबर 2.5-2.5 अंक हैं। चैंपियनशिप जीतने के लिए उन्हें अभी भी पांच अंक हासिल करने होंगे।
विज्ञापन

सबसे कम उम्र के चैलेंजर हैं गुकेश
भारत के 18 वर्षीय गुकेश खिताब के लिए अब तक के सबसे कम उम्र के चैलेंजर हैं और उन्होंने बुधवार को तीसरी बाजी जीती थी। वहीं 32 वर्षीय लिरेन ने पहली बाजी जीती थी। दोनों ने दूसरी और चौथी बाजी में अंक बांटे थे। 
विज्ञापन

तीसरी बाजी में गुकेश ने की थी वापसी 
इससे पहले भारतीय ग्रैंडमास्टर की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। पहली बाजी में गुकेश को मैच को गैर जरूरी ढंग से जटिल बनाना भारी पड़ा था जिससे चीन के मौजूदा चैंपियन को जीत से आगाज करने का मौका दिया। गुकेश ने दूसरी बाजी में अच्छी वापसी करते हुए लिरेन को बराबरी पर रोका था। हालांकि, गुकेश ने तीसरी बाजी में वापसी की थी और लिरेन को तीसरी बाजी में चालों की गणना करने में गलती का खामियाजा उठाना पड़ा था। उन्होंने इस दौरान बहुत अधिक समय लिया जिससे उनके लिए चीजें जटिल होती चली गई। खेल के पहले 120 मिनट में से 40 चालों तक समय में कोई इजाफा नहीं किया जाता। बीच में मुकाबला जटिल होने से लिरेन पर असर पड़ा और गुकेश ने सटीक चालों से उन पर दबाव बढ़ा दिया। 13वीं चाल तक गुकेश के पास एक घंटे की बढ़त थी और उन्होंने सिर्फ चार मिनट खर्च किए थे। लिरेन ने दूसरी तरफ एक घंटा और छह मिनट लगा दिए थे। यह मुकाबला केवल 23 चालों तक चला था। वहीं, इसके बाद चौथे और पांचवें दौर में दोनों खिलाड़ियों को अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें