फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Rapid Championships: भारतीय ग्रैंडमास्टर एरिगेसी को मिला अमेरिका का वीजा, विदेश मंत्रालय को दिया धन्यवाद

Mon, 23 Dec 2024 11:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज इस भारतीय ने शुक्रवार को अमेरिकी दूतावास से टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए आवश्यक वीजा देने की प्रक्रिया में तेजी लाने की अपील की थी। इस टूर्नामेंट में मैग्नस कार्लसन, फैबियानो कारूआना, इयान नेपोम्नियाचची और बोरिस गेलफेंड जैसे शीर्ष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
अर्जुन एरिगेसी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी को न्यूयॉर्क में होने वाले विश्व रैपिड एंड ब्लिट्ज चैंपियनशिप के लिए अमेरिका का वीजा मिल गया है। एरिगेसी ने हाल ही में इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए वीजा मिलने में हो रही दिक्कत को लेकर अमेरिका से गुहार लगाई थी, लेकिन उन्होंने सोमवार को राहत की सांस ली है। यह चैंपियनशिप 26 दिसंबर से होगी। 
विज्ञापन

कई दिग्गज लेंगे हिस्सा 
विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज इस भारतीय ने शुक्रवार को अमेरिकी दूतावास से टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए आवश्यक वीजा देने की प्रक्रिया में तेजी लाने की अपील की थी। इस टूर्नामेंट में मैग्नस कार्लसन, फैबियानो कारूआना, इयान नेपोम्नियाचची और बोरिस गेलफेंड जैसे शीर्ष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। विश्व रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा करने वाले अन्य प्रमुख खिलाड़ियों में हिकारू नाकामुरा, वेस्ले सो, लेवोन एरोनियन, जेफरी जिओंग, लेइनियर डोमिंग्वेज पेरेज, हंस नीमन और सैम शैंकलैंड हैं।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी 
एरिगेसी ने इस मुद्दे को उठाने और इस काम में तेजी लाने के लिए भारत स्थित अमेरिका के दूतावास के साथ विदेश मंत्रालय, उद्योगपति आनंद महिंद्रा, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ), फिडे और पत्रकारों के साथ शुभचिंतकों को शुक्रिया कहा। एरिगेसी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, मुझे अमेरिका का वीजा मिल गया है। मैं अभिभूत हूं और अपनी स्थिति पर इतनी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने से बहुत आभारी हूं। मुझे उम्मीद है कि आप सभी के साथ हमारे देश को मेरी उपलब्धियों पर गर्व होगा। मैं न्यूयॉर्क आ गया हूं।

विज्ञापन

एरिगेसी ने इससे पहले शुक्रवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर और खेल मंत्री मनसुख मांडविया के साथ एआईसीएफ से सोशल मीडिया के जरिये मदद मांगी थी। एरिगेसी हाल ही में विश्वनाथन आनंद के बाद 2800 की ईएलओ रेटिंग हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बने हैं। वह इस साल शानदार लय में है। उन्होंने शतरंज ओलंपियाड में भारत के ऐतिहासिक प्रदर्शन में व्यक्तिगत स्वर्ण के साथ-साथ टीम खिताब भी जीता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें