फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तियों से सजा होगा इंडियन ग्रां प्री का स्टैंड

Fri, 26 Oct 2012 04:41 PM IST
ग्रेटर नोएडा/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन ग्रां प्री का अभ्यास सत्र शुरु हो चुका है और अब रफ्तार प्रेमियों की नजर यहां आने वाली हस्तियों पर लगी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबित लंदन ओलंपिक में भारत का सर ऊंचा करने वाले खिलाड़ियों को भी यह रेस देखने का मौका मिलेगा। सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त और निशानेबाज गगन नारंग इस रेस को देखने के लिए पहुंचने वाले है।
विज्ञापन


इंडियन ग्रां प्री के पहले सत्र की शुरुआत मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने की थी, लेकिन इस बार यह मौका किसे मिलेगा इस पर संशय अभी भी बरकरार है। कैंसर को मात देकर क्रिकेट की दुनिया में वापसी करने वाले युवराज सिंह भी यहां पहुंच रहे है। युवराज के अलावा जिन क्रिकेट खिलाड़ियों के यहां पहुंचने की उम्मीद है उनमें महेन्द्र सिंह धोनी, सहवाग और विराट कोहली का नाम प्रमुख है।

वहीं फिल्मी हस्तियों में दीपिका पादुकोण जो पिछली बार भी अपने मित्र सिद्धार्थ माल्या के साथ यहां आईं थी के पहुंचने की खबर है। शाहरुख खान और गुलशन ग्रोवर के भी एफवन के इस रोमांच को देखने पहुंच सकते है। लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार बालीवुड की कौन सी हस्तियां रफ्तार के इस रोमांच को देखने पहुंचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें