क्रिकेट की दुनिया में सचिन को कौन नहीं जानता वैसे ही रेसिंग की दुनिया में माइकल शूमाकर को कौन नहीं जानता। लेकिन रेसिंग की दुनिया के इस बादशाह की सचिन से एक बार फिर मिलने की इच्छा अधूरी रह जाएगी। शूमाकर ने एक कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर सचिन से मिलने की इच्छा व्यक्त की थी। पहले यह खबर आ रही थी कि सचिन एफ-1 रेस देखने जाएंगे लेकिन उनका कार्यक्रम बदल गया है। सचिन एफ-1 रेस के दौरान मुंबई की ओर से रणजी मैच खेलने में व्यस्त रहेंगे।
पिछले बार सचिन और शूमाकर की मुलाकात चर्चा का विषय रही थी। अगर यह मुलाकात होती तो यह कुछ खास भी होती क्योंकि इंडियन ग्रां प्री 2012 के बाद रफ्तार की दुनिया का यह बादशाह सन्यास ले रहा है। सन्यास के बारे में और अपनी तुलना किसी और करने के संदर्भ में शुमाकर ने कहा कि वक्त-वक्त की बात है और अलग-अलग समय पर अलग-अलग रेसर आते रहते है इस लिए किसी की तुलना नहीं की जा सकती।
सचिन के संबंध में शूमाकर ने कहा कि वह क्रिकेट के एक महान खिलाड़ी है। लेकिन हाल ही में उनके प्रदर्शन की जानकारी मुझे नहीं है। मैं उनके खेलने को लेकर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता लेकिन मैं उस महान खिलाड़ी से एक बार फिर मिलने के लिए उत्सुक हूं।