फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे अनोखी है इंडियन ग्रां प्री: शूमाकर

Fri, 26 Oct 2012 11:25 AM IST
ग्रेटर नोएडा/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सात बार के फॉर्मूला वन चैंपियन जर्मनी के माइकल शूमाकर ने इंडियन ग्रां प्री को विश्व की सबसे अनोखी रेस और बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट को बेजोड़ सर्किट बताया है। शूमाकर ने आज यहां अपनी टीम मर्सिडीज एएमजी पेट्रोनास के एक कार्यक्रम में कहा बीआईएस का डिजाइन बेहतरीन है।
विज्ञापन


इसमें हाई स्पीड और ओवरटेकिंग की जबर्दस्त संभावना है। पिछले वर्ष की तुलना में इस ट्रैक में कुछ बदलाव किए गए हैं जिससे इस पर रेस और भी शानदार होगी। उन्होंने कहा पिछले वर्ष यहां हाउसफुल रहा था। दुनिया में मैंने पहले कहीं ऐसा नहीं देखा कि पहली बार रेस हो रही हो और हाउसफुल रहा हो। इस मायने में इंडियन ग्रां प्री अनोखी रेस है। इसके लिए मैं फैंस का धन्यवाद करता हूं और उम्मीद करता हूं कि इस साल भी ऐसा ही क्रेज देखने को मिलेगा।

इस सत्र के बाद संन्यास की घोषणा कर चुके 43 वर्षीय शूमाकर ने अपनी कार के बारे में कहा एसएलएस एक ड्रीम कार है और इसका संयोजन सटीक है। मैंने इस कार के साथ कुछ रेस की हैं। लेकिन गीयर और टायर हर ट्रैक पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट करते हैं। हमें देखना होगा कि इस सर्किट पर कार कैसा अनुभव देती है।
विज्ञापन


शूमाकर के साथ उनके साथी ड्राइवर निको रोसबर्ग, टीम प्रिंसिपल रास ब्राउन और मर्सिडीज बेंज मोटरस्पोर्ट्स के वाइस प्रेजिडेंट नारबर्ट हाग भी मौजूद थे। रोसबर्ग 93 अंकों के साथ चैंपियनशिप सूची में सातवें स्थान पर हैं। रोसबर्ग ने कहा यहां का ट्रैक शानदार है। पिछली रेस यहां अच्छी रही थी लेकिन इस बार हम और अच्छा करने की कोशिश करेंगे। हम अभ्यास रेस में देखेंगे कि टायर कैसे रिस्पांस करते हैं। पिछली दो रेस हमारे लिए अच्छी नहीं रही थी लेकिन हम बाकी चार रेसों में अच्छा प्रदर्शन करके अन्य टीमों के साथ अंतर पाटने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें