फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sinquefield Cup: डुडा के खिलाफ हारने से बचे विश्व चैंपियन गुकेश, प्रज्ञानंद ने भी लाग्रेव से ड्रॉ खेली बाजी

Sat, 23 Aug 2025 01:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका के फेबियानो कारूआना ने 3.5 अंक के साथ एकल बढ़त बना ली है। प्रज्ञानंद दूसरे और आरोनियन तीसरे स्थान पर हैं जबकि गुकेश, फिरोजा, वेसली, सेवियान और वाचियेर लाग्रेव 2.5 अंक लेकर संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
वर्ल्ड चैंपियन गुकेश और प्रज्ञानंद - फोटो : International Chess Federation/Twitter X/@DGukesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व चैंपियन भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश सिनक्यूफील्ड कप शतरंज टूर्नामेंट में पोलैंड के डुडा जान क्रिस्टोफ के खिलाफ हारने से बाल-बाल बचे और उन्हें अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा। वहीं, पांचवें दौर में एक अन्य भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने भी फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव से ड्रॉ खेला। दिलचस्प बात यह है कि पांचवें दौर में सभी मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए। 
विज्ञापन


अमेरिका के फेबियानो कारूआना ने 3.5 अंक के साथ एकल बढ़त बना ली है। उन्होंने हमवतन वेसली सो से ड्रॉ खेला। दूसरे मुकाबलों में अमेरिका के सैमुअल सेवियान ने उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से ड्रॉ खेला जबकि लेवोन आरोनियन और फ्रांस के अलीरजा फिरोजा का मुकाबला भी बराबरी पर छूटा। प्रज्ञानंद दूसरे और आरोनियन तीसरे स्थान पर हैं जबकि गुकेश, फिरोजा, वेसली, सेवियान और वाचियेर लाग्रेव 2.5 अंक लेकर संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। ग्रैंड शतरंज टूर से शीर्ष चार खिलाड़ी इस साल के आखिर में होने वाले फाइनल में जगह बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें