फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U20 World Championships: अंडर-20 चैंपियनशिप में संघर्ष करते नजर आए भारतीय ग्रीको रोमन पहलवान, तीन खिलाड़ी बाहर

Fri, 22 Aug 2025 08:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, समोकोव

सार

अनुज (67 किलो) को चीन के झाओयान लियु ने 9-0 से और नमन (97 किलो) को क्रोएशिया के आंद्रेज रोडिन ने 2-1 से हराया। लियू बाद में क्वार्टर फाइनल भी हार गए जिससे अमन का रेपचेज दौर में पहुंचने का रास्ता भी बंद हो गया।
विज्ञापन
कुश्ती - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के ग्रीको रोमन पहलवान अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में संघर्ष करते नजर आए। तीन खिलाड़ी क्वालिफाइंग दौर में ही बाहर हो गए, जबकि पांच अन्य पहलवान पदक की दौड़ में पहुंचने में सफल रहे। अनुज (67 किलो) को चीन के झाओयान लियु ने 9-0 से और नमन (97 किलो) को क्रोएशिया के आंद्रेज रोडिन ने 2-1 से हराया। लियू बाद में क्वार्टर फाइनल भी हार गए जिससे अमन का रेपचेज दौर में पहुंचने का रास्ता भी बंद हो गया।
विज्ञापन


रोडिन भी फाइनल में नहीं पहुंच पाए जिससे नमन भी बाहर हो गए। विनीत को मिस्र के मोहम्मद शाबाम इब्राहिम ने 72 किलोवर्ग में तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया। अनिल मोर (55 किलो) को अजरबैजान के तूरान दाशदामिरोव ने मात दी। उन्होंने इससे पहले बुल्गारिया के योरडान टोपालोव को 8-0 से हराया था। दाशदामिरोव अगर फाइनल में पहुंचते हैं तो मोर को रेपचेज में खेलने का मौका मिलेगा।

काजल महिलाओं के 72 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक के लिए खेलेंगी, जबकि श्रुति (50 किलो) और सारिका (53 किलो) कांस्य पदक के लिए खेलेंगी। ग्रीको रोमन पहलवान सूरज (60 किलो) और प्रिंस (72 किलो) भी कांस्य पदक के लिए खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें