फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Football Election: फुटबॉल संघ के चुनाव में पूर्व खिलाड़ी होंगे निर्णायक, 67 में से खिलाड़ियों के 36 वोट

Sun, 14 Aug 2022 10:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के 28 अगस्त को होने वाले चुनाव में पूर्व खिलाड़ी निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तैयार की गई 67 सदस्यों की मतदाता सूची में 36 पूर्व खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन
बाइचुंग भूटिया भी मतदान करेंगे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के 28 अगस्त को होने वाले चुनाव में पूर्व खिलाड़ी निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तैयार की गई 67 सदस्यों की मतदाता सूची में 36 पूर्व खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें 24 पुरुष और 12 महिलाएं हैं। 
विज्ञापन


इनमें 1970 और 80 के दशक के पूर्व कप्तान शब्बीर अली और मनोरंजन भट्टाचार्य के नाम भी हैं। अन्य खिलाड़ियों में बाइचुंग भूटिया, आईएम विजयन, मौरिसिओ अल्फोंसो, क्लाइमैक्स लॉरेंस, प्रसून बनर्जी, बिस्वजीत भट्टाचार्य, ब्रूनो कॉटिन्हो, ओइनाम बेमबेम देवी के नाम प्रमुख है। 

बेमबेम देवी भारत की अकेली महिला फुटबॉलर हैं, जिन्हें पद्मश्री अवॉर्ड मिला है। नियमानुसार प्रतिष्ठित खिलाड़ी को भारत के लिए दो मैच खेलना और चुनाव की तारीख से दो साल पहले संन्यास लेना अनिवार्य है। 17 से 19 अगस्त के बीच नामांकन पत्र जमा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें