फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया का फूड मैन्यू देखकर हैरत में पड़ा ऑस्ट्रेलिया

Fri, 21 Nov 2014 12:18 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रवाना होने वाली है और यह दौरा भारत के बेहद खास है। इसी दौरे के अंत में उसे फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में वर्ल्ड कप भी खेलना है। भारत इस बार अपना खिताब बचाने उतरेगा।
विज्ञापन


हालांकि क्रिकेट के इस महाकुंभ से पहले उसे ऑस्ट्रेलिया से 4 मैचों की टेस्ट सीरीज और त्रिकोणीय वनडे सीरीज भी खेलना है। टेस्ट सीरीज अगले महीने से शुरू हो रही है। विदेशी धरती पर टीम इंडिया का टेस्ट मैचों में बेहद खराब प्रदर्शन रहा है। पिछली बार भारत ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे में कंगारू टीम के हाथों 0-4 से सीरीज गंवा दिया था।

भारतीय क्रिकेट टीम का विदेशी धरती पर बेहद खराब प्रदर्शन रहा है और बीसीसीआई ने पिछले दौरों से सबक लेते हुए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय खिलाड़ियों के खाने का हिसाब-किताब क्या होगा, इसके लिए ऑस्ट्रेलिया में एक लंबी सी खाने की लिस्ट भेज दी गई है। जिसमें भारतीय खिलाड़ियों को स्पाइसी खाने से दूर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

बोल्ड लाल रंग में लिखा गया 'नो स्पाइसी फूड'

एक ऑस्ट्रेलियाई वेबसाइट (न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू) पर छपी खबर के अनुसार, सीरीज के दौरान भारतीयों के खाने के लिए एक लंबी सी सूची भेजी गई है जिसमें उनके सेहत का बेहद ख्याल रखा गया है। इस सूची में बोल्ड लाल अक्षरों में लिखा गया है 'नो स्पाइसी फूड'।

इन्हीं हिदायतों में एक है कि खिलाड़ियों को बटर चिकन में कम मसाले वाली करी परोसी जाए। हालांकि टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी शाकाहारी हैं, बावजूद इसके उन्‍हें दिनभर के खाने में संतुलित आहार लेने का आदेश दिया गया है। फूड मैन्यू में चिकन के अलावा भुना हुआ गोश्त, भुनी हुई सालमन मछली, लो-फैट वाली पनीर और स्नैक्स जिसमें कच्चे बादाम, मफिंस, इनर्जी बार्स और कुकीज शामिल किया गया है।  

चार महीने से भी लंबे भारत के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर रहने के कारण एक स्पेशल शेफ भी जा रहा है जो सीरीज के दौरान खिलाड़ियों के खाने-पीने का ख्याल रखेगा।

खाने में बीफ या पोर्क का इस्तेमाल बिल्‍कुल न हों

भ्रमणकारी टीम में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली समेत कई दिग्गज क्रिकेटर करोड़पति हैं उनके इस लंबे दौरे के दौरान बीमार पड़ने की संभावना है जिसे भारतीय टीम प्रबंधन कतई नहीं चाहता है। इसलिए उन्होंने क्रिकेटरों को सुपाच्य और कम तैलीय चीजों को खाने का निर्देश दिया है।

ऐसा नहीं है कि भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी दौरे पर खाने में दिक्कत आती है। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर्स जब भारतीय उपमहाद्वीप के दौरे पर आते हैं तो उन्हें खाने को लेकर ‌दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

भारतीय खिलाड़ियों को निर्देश दिया गया है कि उनके हॉट डिसेज 60 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पर पके होने चाहिए और ठंडी चीजें 5 डिग्री सेल्सियस से कम के तापमान पर तैयार होने चाहिए।

इन्हीं निर्देशों में यह भी कहा गया है कि सभी के चम्मच पूरी तरह से साफ होने चाहिए, और कहीं भी खाना खाने से बचें। सभी स्टॉफों के हाथ गर्म पानी से सोपी (साबुन) से धुली होनी चाहिए।

साथ ही यह भी कहा गया है कि खाने में बीफ या पोर्क का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं होना चाहिए। शाकाहारी खिलाड़ियों को खास तवज्जो दिया जाए।
विज्ञापन

मैच के दौरान क्या-क्या खाएंगे खिलाड़ी!

टीम इंडिया प्रबंधन ने टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय खिलाड़ी क्या खाएंगे, इसकी पूरी लिस्ट तैयार कर ऑस्ट्रेलिया भेज दी गई है। मैच के दौरान मैदान पर नाश्ते में उन्हें अंडे की भुर्जी या उबला हुआ अंडा का सेवन करना होगा। इसके अलावा खिलाड़ी भुने हुए मशरूम, सिके हुए बींस, दूध से बने पदार्थ और फल खा सकते हैं।

जहां तक लंच की बात है तो वे भुने हुए चिकन और मछली, बटर चिकन (कम मसाले वाला), भांप से पके चावल, सूखी सब्जी और भांप से पकी सब्जियां ही ले सकते हैं।

निर्देश में यह भी कहा गया है कि खिलाड़ियों को ऐसा कोई भी खाना नहीं दिया जो टीम प्रबंधन द्वारा प्रमाण‌ित न कर दी गई हो। इस वेबसाइट ने लिखा है कि ऑस्ट्रेलिया भी दूसरे देशों का दौरा पर जाने के समय अपने फूड गाइडलाइंस भेजता है लेकिन ज्यादातर वह बेहद साधारण और आसान होते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें