फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Boxing Championships: लवलीना बोरगोहेन ने किया कमाल, एशियाई मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतीं

Fri, 11 Nov 2022 07:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 लवलीना ने खिताबी मैच में उज्बेकिस्तान की रुजमेतोवा सोखीबा को 5-0 से हराया। एक अन्य मैच में परवीन ने 63 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, मीनाक्षी ने 52 किग्रा वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
लवलीना बोरगोहेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की स्टार खिलाड़ी लवलीना बोरगोहेन ने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया है। ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुकीं लवलीना ने शुक्रवार (11 नवंबर) को जॉर्डन के अम्मान में इतिहास रचा। उन्होंने 75 किग्रा वर्ग में अपना फाइनल मुकाबला जीत लिया। लवलीना ने खिताबी मैच में उज्बेकिस्तान की रुजमेतोवा सोखीबा को 5-0 से हराया। लवलीना के अलावा परवीन हुड्डा ने 63 किग्रा भारवर्ग, स्वीटी ने 81 किग्रा भारवर्ग और अल्फिया पठान ने 81+ किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण अपने नाम किया।
विज्ञापन


परवीन ने जापान की कितो माई को 5-0 से परास्त कर दिया। परवीन विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीती थीं। वह राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल नहीं हो पाई थीं। उन्होंने चौथी वरीयता प्राप्त जापानी खिलाड़ी को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। स्वीटी ने कजाकिस्तान के गुलसाया येरजान को 5-0 से हरा। वहीं, अल्फिया के खिलाफ जॉर्डन की इस्लाम हुसैली अयोग्य घोषित हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन







दूसरी ओर, मीनाक्षी ने फ्लाईवेट डिवीजन (52 किग्रा) में रजत पदक जीतकर अपने पहले एशियाई चैंपियनशिप अभियान का समापन किया। मीनाक्षी ने कड़ी मेहनत की, लेकिन फाइनल में जापान की किनोशिता रिंका से 1-4 से हार गईं। वहीं, पांच बार एशियाई चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले शिव थापा इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाले अकेले पुरुष मुक्केबाज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें