इस साल की शुरुआत में विश्व मुक्केबाजी कप के ब्राजील चरण में स्वर्ण जीतने वाले हितेश ने बीलाइन एरिना में लाइट मिडिलवेट वर्ग में चीनी ताइपे के कान चिया-वेई को 5-0 से मात दी।
भारतीय मुक्केबाज हितेश, सचिन सिवाच और मीनाक्षी ने सोमवार को विश्व मुक्केबाजी कप में जीत के साथ शुरुआत की। पुरुष वर्ग में हितेश और सचिन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सर्वसम्मत फैसले से जीत हासिल की। इस साल की शुरुआत में विश्व मुक्केबाजी कप के ब्राजील चरण में स्वर्ण जीतने वाले हितेश ने बीलाइन एरिना में लाइट मिडिलवेट वर्ग में चीनी ताइपे के कान चिया-वेई को 5-0 से मात दी।
विज्ञापन
ब्राजील में कांस्य पदक विजेता सचिन ने लाइटवेट वर्ग में कनाडा के अल-अहमदीह कियोमा-अली पर 5-0 की प्रभावशाली जीत दर्ज की। महिलाओं में मीनाक्षी ने लाइट फ्लाईवेट वर्ग में ऑस्ट्रेलिया की मैडेलीन बोवेन पर 5-0 की एकतरफा जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की, जबकि मुस्कान ने मिडिलवेट वर्ग के रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड की केरी डेविस को 3-2 से हराया। भारत ने ब्राजील में पिछले विश्व मुक्केबाजी कप लेग में छह पदक जीते थे।