फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Championship: भारतीय एयर पिस्टल टीम ने जीता कांस्य पदक, स्वर्ण पर चीन का कब्जा

Thu, 17 Aug 2023 04:18 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बाकू

सार

भारतीय टीम ने 1,734 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। भारत से नौ अंक ज्यादा हासिल कर जर्मनी की टीम दूसरे स्थान पर रही। चीन ने स्वर्ण पदक जीता।
 
विज्ञापन
भारतीय शूटिंग टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। शिव नरवाल, सरबजोत सिंह और अर्जुन सिंह चीमा की भारतीय पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने गुरुवार को देश के लिए कांस्य जीता। भारत का कुल स्कोर 1,734 था, जो जर्मनी से नौ अंक पीछे था, जिसने रजत पदक जीता। इस स्पर्धा में चीन ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


नरवाल ने 579, सरबजोत ने 578 और चीमा ने 577 का स्कोर कर कुल 1,734 अंक हासिल किए। विश्व चैम्पियनशिप 2024 पेरिस ओलंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के रूप में भी कार्य करती है।

झांग बोवेन (587), लियू जुनहुई (582) और झी यू (580) की चीनी टीम ने 1749 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि जर्मन टीम में रॉबिन वाल्टर (586), माइकल श्वाल्ड (581) शामिल थे। पॉल फ्रोहलिच (576) ने 1743 के कुल स्कोर के साथ रजत पदक जीता।
विज्ञापन


हालांकि, तीन भारतीय निशानेबाजों में से कोई भी आठ खिलाड़ियों के फाइनल में जगह नहीं बना सका और व्यक्तिगत पदक के लिए दावेदार नहीं हैं।

ओलंपिक के लिहाज से अहम है टूर्नामेंट
इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले तीरंदाज ओलंपिक का टिकट भी हासिल करेंगे। पेरिस ओलंपिक के लिहाज से यह टूर्नामेंट बेहद अहम है। 17 से 24 अगस्त के बीच सात दिन में कोटे हासिल किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी जगत प्रतिस्पर्धा के मामले में विश्व चैंपियनशिप को ओलंपिक के बराबर या इससे ज्यादा आंकता है। कार्यक्रम के अनुसार 17 से 24 अगस्त के बीच सात दिन में कोटे हासिल किए जाएंगे।

भारत ने अभी तक तीन पेरिस ओलंपिक कोटे हासिल कर लिए हैं और टोक्यो ओलंपिक में जीते 15 कोटे से बेहतर करने की कोशिश में जुटा है। रूद्रांक्ष पाटिल ने पुरुष 10 मीटर एयर राइफल, स्वप्निल सुरेश कुसाले ने पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पाजिशंस (3पी) और भोवनीश मेंडिरत्ता ने पुरुष ट्रैप में भारत के लिए कोटे जीते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें