फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया कप कबड्डी में भारत का जीत से आगाज

Sat, 03 Nov 2012 03:13 PM IST
लाहौर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एशिया कप कबड्डी प्रतियोगिता में भारत का आगाज शानदार रहा है। भारत ने श्रीलंका से हुए पहले मुकाबले में उसे 55-15 से पराजित कर बेहतरीन शुरुआत की है। इस खेल के विशेषज्ञों के अनुसार खिताब के लिए भारत को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भारत अपना अगला मुकाबला नेपाल के साथ खेलेगा। वहीं अन्य मुकाबलों में पाक ने नेपाल को और ईरान ने अफगानिस्तान को पराजित कर दिया।
विज्ञापन


एशिया कप कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन इस बार पाकिस्तान के लाहौर शहर में किया गया है। रंगारंग कार्यक्रम के बाद इस प्रतियोगिता को शुरु किया गया। 2009 में श्रीलंका क्रिकेट टीम पर हुए आतंकी हमले के बाद यह पहला मौका है जब पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 6 टीमों ने हिस्सा लिया है। सभी टीमों को 2 भागों में बांट दिया गया है। इस प्रतियोगिता में खिताब पर कब्जा करने वाली टीम को 15790 डॉलर की राशि का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें