फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाज धीरज-कुमकुम ने रचा इतिहास!: मिक्स्ड रिकर्व में भारत ने पहली बार जीता कोई पदक; रजत से करना पड़ा संतोष

Fri, 02 Oct 2026 09:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया

सार

धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम की भारतीय जोड़ी ने एशियन गेम्स में मिक्स्ड रिकर्व स्पर्धा में भारत को पहली बार पदक दिलाया। फाइनल में भारत को चीन के खिलाफ 3-5 से हार मिली और रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही एशियाड में भारत के तीरंदाजी पदकों की संख्या छह हो गई।
विज्ञापन
कुमकुम और धीरज - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तीरंदाज धीरज बोम्मादेवर और कुमकुम अनिल मोहोद ने एशियन गेम्स में मिक्स्ड रिकर्व स्पर्धा में इतिहास रच दिया। दोनों ने फाइनल में रजत पदक जीता। हालांकि, स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारत को चीन के हाथों 3-5 से हार का सामना करना पड़ा। मिक्स्ड रिकर्व स्पर्धा एशियन गेम्स में 2018 से खेली जा रही है। भारत इससे पहले 2018 जकार्ता-पालेमबांग और 2022 हांगझोउ एशियाई खेलों में इस स्पर्धा में पदक नहीं जीत सका था। ऐसे में धीरज और कुमकुम का रजत भारत का इस स्पर्धा में पहला एशियाई खेल पदक है।

विज्ञापन

चार सेट में हुआ मुकाबला
फाइनल में दोनों टीमों के बीच चार सेट खेले गए। हर सेट में दोनों तीरंदाजों ने दो-दो तीर चलाए, यानी एक टीम के चार तीरों का स्कोर जोड़ा गया। जिस टीम का स्कोर अधिक रहा, उसे दो सेट प्वाइंट मिले। बराबरी की स्थिति में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला।
 

सेट चीन के तीर चीन का स्कोर सेट प्वाइंट भारत के तीर भारत का स्कोर सेट प्वाइंट
पहला 10, 8, 10, 10 38 2 9, 8, 10, 10 37 0
दूसरा 9, 8, 10, 10 37 2 9, 8, 10, 10 37 0
तीसरा 9, 10, 10, 7 36 0 8, 10, 9, 10 37 2
चौथा 8, 10, 9, 10 37 1 8, 10, 9, 10 37 1
      चीन- 5     भारत- 3


भारत ने तीसरे सेट में 37-36 से जीत हासिल कर वापसी की कोशिश की। चौथे सेट में दोनों टीमों का स्कोर 37-37 रहा, जिससे दोनों को एक-एक सेट प्वाइंट मिला। हालांकि, चीन ने पहले दो सेट में बढ़त हासिल कर मुकाबला 5-3 से अपने नाम कर लिया।

2018 से हो रही है मिक्स्ड रिकर्व स्पर्धा
एशियन गेम्स में मिक्स्ड रिकर्व की शुरुआत 2018 जकार्ता-पालेमबांग में हुई थी। पहले संस्करण में जापान ने स्वर्ण, उत्तर कोरिया ने रजत और चीन ने कांस्य पदक जीता था। 2022 हांगझोउ में दक्षिण कोरिया ने स्वर्ण, जापान ने रजत और इंडोनेशिया ने कांस्य पदक जीता। 2026 एशियन गेम्स में चीन ने स्वर्ण और भारत ने रजत पदक जीता। इस तरह भारत ने पहली बार इस स्पर्धा के पोडियम पर जगह बनाई।
 

एशियन गेम्स साल स्वर्ण रजत कांस्य
2018 जकार्ता-पालेमबांग जापान उत्तर कोरिया चीन
2022 हांगझोउ दक्षिण कोरिया जापान इंडोनेशिया
2026 आइची-नागोया चीन भारत दक्षिण कोरिया
विज्ञापन

कुमकुम और धीरज - फोटो : Twitter
तीरंदाजी में भारत के छह पदक
इस रजत पदक के साथ आइची-नागोया एशियन गेम्स में तीरंदाजी में भारत के कुल छह पदक हो गए हैं। इनमें चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं। भारतीय तीरंदाजों ने इस संस्करण में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। आज ही महिला रिकर्व टीम ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया था। वहीं, कंपाउंड के टीम इवेंट में भारत ने तीन स्वर्ण जीते थे। धीरज और कुमकुम का रजत इसलिए भी खास है क्योंकि यह एशियाई खेलों के इतिहास में मिक्स्ड रिकर्व में भारत का पहला पदक है।

तीरंदाजी में भारत को किस स्पर्धा में पदक
स्पर्धा पदक भारतीय खिलाड़ी
महिला कंपाउंड टीम स्वर्ण ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका, चीकिथा तनिपार्थी
मिश्रित कंपाउंड टीम स्वर्ण चीकिथा तनिपार्थी, साहिल राजेश जाधव
पुरुष कंपाउंड टीम स्वर्ण साहिल, गणेश, कुशल
महिला रिकर्व टीम स्वर्ण अंकिता, कीर्ति, कुमकुम
मिश्रित रिकर्व टीम रजत धीरज बोम्मादेवरा, कुमकुम
पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत कांस्य गणेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें