फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: गावस्कर की इच्छा पूरी कर इतिहास रच सकते हैं शिखर धवन!

Tue, 01 Aug 2017 03:48 PM IST
presented by शरद मिश्र
विज्ञापन
शिखर धवन - फोटो : cricketcountry.com
विज्ञापन
भारत के महान बल्लेबाज सुनील मनोहर गावस्कर ने गाले टेस्ट में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के आउट होने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा था कि इस मैच में धवन के पास तिहरा शतक बनाने का मौका था। शिखर तिहरा शतक बना सकते थे। गावस्कर का कहना था कि धवन वीरेंद्र सहवाग की तरह निजी रिकार्ड को अहमियत नहीं देते हैं। लिहाजा उनसे तिहरे शतक की उम्मीद की जा सकती है। क्या गावस्कर की यह इच्छा कोलंबों के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में पूरी हो सकेगी। 3 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच सीरिज का दूसरा टेस्ट खेला जाना है। गौरतलब है कि टेस्ट मैच में धवन सहवाग की तरह ही विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरिज के इतिहास में अब तक भारत की तरफ से कोई बल्लेबाज तिहरा शतक नहीं लगा पाया है। 
विज्ञापन


पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने काफी आकर्षक बल्लेबाजी की थी। जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे थे उससे क्रिकेट प्रेमियों को कुछ आस जरूर बंधी थी। गाले में उन्होंने 168 गेंदों में 190 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 31 चौके मारे थे। हालांकि जीवनदान भी पाए ‌थे लेकिन जिस रफ्तार से वह रन बना रहे थे, उससे लग रहा था कि बल्लेबाजी के लिए अनुकूल गाले की पिच में भारत की तरफ से इतिहास बन सकता है। 

धवन ने टेस्ट में पांच शतकों में से दो शतक श्रीलंका के खिलाफ लगाए हैं

शिखर धवन - फोटो : cricketcountry.com
चैंपियंस ट्राफी में वापसी करने के बाद लगातार जिस अंदाज से धवन धमाकेदार बैटिंग कर रहे हैं उससे उनसे तिहरे शतक की उम्मीद तो क्रिकेट प्रेमी बांधे हुए हैं। गावस्कर की इस इच्छा को धवन अगर इस सीरिज में पूरा कर दें तो यह एक बड़ी कामयाबी होगी। वह इतिहास रच जाएंगे।

धवन ने टेस्ट में अपने पांच शतकों में से दो शतक श्रीलंका के खिलाफ लगाए हैं। मुरली विजय के अनफिट होने के बाद टेस्ट में वापसी करने वाले ध्वन तेज पारी खेलने में पूरी तरह सक्षम हैं। ओपनिंग और विस्फोटक बैट्समैन होने की वजह से उनके पास तिहरा शतक लगाने के मौके अवश्य हैं। 42 टेस्ट में 4170 की औसत से अब तक धवन ने 1668 रन बनाए हैं। 

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट में एक ही तिहरा शतक लगा है

जयसूर्या - फोटो : crictracker
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट में अभी तक एक ही तिहरा शतक लगा है। अगस्त 1997 में कोलंबो में श्रीलंका की ओर से विस्फोटक ओपनर सनथ जयसूर्या ने 340 रनों की शानदार पारी खेली थी। उस मैच में श्रीलंका ने टेस्ट इतिहास का सर्वाधिक स्कोर छह विकेट पर 952 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ मुंबई में सहवाग ने 254 गेंदों में 293 रन बनाए थे

वीरेंद्र सहवाग - फोटो : livemint
भारत की ओर से मुंबई में दिसंबर 2009 में विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने 254 गेंदों में ताबड़तोड़ 293 रन बनाए थे। यह किसी भारतीय बल्लेबाज का श्रीलंका के खिलाफ टेस्‍ट में सर्वाधिक स्कोर है। इस मैच में सहवाग तिहरा शतक बना लेते तो दुनिया में तीन तिहरे शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन जाते। टेस्ट में सहवाग के अलावा ब्रयान लारा और डॉन ब्रैडमैन के नाम भी दो तिहरे शतक हैं। सहवाग ने मुलतान में पाकिस्तान के ‌खिलाफ 309 तथा चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 318 रनों की पारी खेली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें