फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Para Powerlifting: पैरा पावरलिफ्टर विनय का विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन, 72 किग्रा में जीता स्वर्ण पदक

Fri, 10 Oct 2025 08:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काहिरा

सार

विनय ने जूनियर वर्ग के 72 किग्रा वजन वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। विनय ने अपने तीन प्रयासों में 137 किग्रा, 142 किग्रा और 147 किग्रा वजन उठाकर प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पैरा पावरलिफ्टर विनय - फोटो : All India Radio
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के उभरते पैरा पावरलिफ्टिंग स्टार विनय ने शुक्रवार को पैरा पावरलिफ्टिंग विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। विनय ने जूनियर वर्ग के 72 किग्रा वजन वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। विनय ने अपने तीन प्रयासों में 137 किग्रा, 142 किग्रा और 147 किग्रा वजन उठाकर प्रभावशाली प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


विनय अपने तीसरे प्रयास में 147 किग्रा वजन उठाया था, लेकिन रेफरी ने इसे अमान्य घोषित कर दिया। इसके बावजूद 142 किग्रा का उनका दूसरा प्रयास स्वर्ण पदक जीतने के लिए पर्याप्त था। उन्होंने पोलैंड के मिकोलज कोसियुबिंस्की को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 141 किग्रा भार उठाया था। कांस्य पदक इक्वाडोर के सेबेस्टियन एफ. ने 137 किग्रा के साथ जीता।

गोरखपुर के मजदूरी करने वाले पिता की संतान विनय की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह दूसरी बड़ी जीत है। इससे पहले, उन्होंने मिस्र के शर्म-अल-शेख में पैरा पावरलिफ्टिंग विश्व कप 2024 में 59 किग्रा जूनियर वर्ग में 120 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें