फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Clutch Chess: कास्परोव ने आनंद पर शुरुआती बढ़त बनाई, तीसरी बाजी में भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी को हराया

Thu, 09 Oct 2025 08:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लुइस

सार

शतरंज के इतिहास के संभवत: सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कास्परोव ने 62 साल की उम्र में दिखाया कि 21 साल पहले संन्यास लेने के बावजूद उनमें अब भी काफी शतरंज बचा है। आनंद को भी मौके मिले लेकिन वह उनका फायदा उठाने में नाकाम रहे।
 
विज्ञापन
विश्वनाथन आनंद - फोटो : vishy.mindmaster
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को क्लच शतरंज टूर्नामेंट की तीसरी बाजी में गैरी कास्परोव से हार का सामना करना पड़ा। इस तरह महान खिलाड़ियों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कास्परोव ने 2.5-1.5 की बढ़त बना ली। शतरंज के इतिहास के संभवत: सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कास्परोव ने 62 साल की उम्र में दिखाया कि 21 साल पहले संन्यास लेने के बावजूद उनमें अब भी काफी शतरंज बचा है। आनंद को भी मौके मिले लेकिन वह उनका फायदा उठाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन


शतरंज 960 प्रारूप के तहत रोजाना दो रैपिड और दो ब्लिट्ज मुकाबले होने हैं। दिन की शुरुआती दो बाजी ड्रॉ रहीं जिसके बाद कास्परोव ने तीसरी बाजी में आनंद को हराया। आनंद के पास बाजी को ड्रॉ कराने का मौका था लेकिन वह चूक गए। पहली बाजी में भी आनंद का पलड़ा भारी था, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने सहज गलतियां करके दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी कास्परोव को वापसी करके बाजी ड्रॉ कराने का मौका दे दिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच दूसरी और चौथी बाजी भी ड्रॉ रही।

मुकाबले की कुल इनामी राशि 1,44,000 डॉलर है जिसमें विजेता को 70,000 डॉलर, जबकि हारने वाले खिलाड़ी को 50,000 डॉलर मिलेंगे। इसके अलावा 24000 डॉलर की अतिरिक्त बोनस राशि भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें