फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Archery: भारतीय जूनियर कंपाउंड तीरंदाजों ने बरकरार रखा दबदबा, पुरुष और महिला व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में

Tue, 17 Jun 2025 08:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

महिलाओं के व्यक्तिगत कंपाउंड वर्ग में भारत के लिए स्वर्ण और रजत पदक पक्का है क्योंकि शीर्ष वरीयता प्राप्त शानमुखी नागा साई बुड्डे और दूसरी वरीयता प्राप्त तेजल साल्वे भारतीय खिलाड़ियों के बीच होने वाले फाइनल में भिड़ेंगी।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जूनियर कंपाउंड तीरंदाजों ने एशिया कप के दूसरे चरण में अपना दबदबा कायम रखा और पुरुष तथा महिला व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में जगह सुनिश्चित कर ली। पुरुषों के वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त कुशल दलाल ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश के हिमू बछार पर 147-143 से जीत दर्ज करके पुरुषों के व्यक्तिगत कंपाउंड फाइनल में जगह पक्की की जिससे उनका कम से कम रजत पदक पक्का हो गया है। 
विज्ञापन


दलाल ने क्वालीफिकेशन दौर में 714 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया था। भारत के 10वें वरीय सचिन चेची सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ माचोन से हार गए और कांस्य पदक के लिए उनका सामना बछार से होगा। महिलाओं के व्यक्तिगत कंपाउंड वर्ग में भारत के लिए स्वर्ण और रजत पदक पक्का है क्योंकि शीर्ष वरीयता प्राप्त शानमुखी नागा साई बुड्डे और दूसरी वरीयता प्राप्त तेजल साल्वे भारतीय खिलाड़ियों के बीच होने वाले फाइनल में भिड़ेंगी।

शानमुखी ने क्वालीफिकेशन में 706 अंक हासिल किए। उन्होंने सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की युरिके नीना बोनिता परेरा को 145-139 से हराया। क्वालीफिकेशन में 700 अंक हासिल करने वाली तेजल ने मलेशिया की फतिन नूरफतेह मैट सालेह को 147-142 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें