फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chennai Grandmasters: चेन्नई ग्रैंडमास्टर्स में एरिगेसी को अनीश से मिलेगी चुनौती, विदित का भी करना होगा सामना

Tue, 05 Aug 2025 10:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

चेन्नई ग्रैंडमास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट टूर्नामेंट में विजेता को एक करोड़ रुपये मिलेंगे। पहली बार इसमें मास्टर्स और चैलेंजर्स वर्ग में क्लासिकल राउंड रॉबिन प्रारूप में नौ से अधिक दौर खेले जाएंगे। 
विज्ञापन
अर्जुन एरिगेसी - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के नंबर एक शतरंज खिलाड़ी अर्जुन एरिगेसी को बुधवार से शुरू हो रहे चेन्नई ग्रैंडमास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के तीसरे सत्र में नीदरलैंड के अनीश गिरि और अपने हमवतन विदित गुजराती से कड़ी चुनौती मिलेगी। इस टूर्नामेंट में विजेता को एक करोड़ रुपये मिलेंगे। पहली बार इसमें मास्टर्स और चैलेंजर्स वर्ग में क्लासिकल राउंड रॉबिन प्रारूप में नौ से अधिक दौर खेले जाएंगे। 
विज्ञापन


इससे पहले दो सत्र में सात दौर ही खेले जाते थे। इसमें 19 ग्रैंडमास्टर्स भाग लेंगे और फिडे सर्किट अंक भी मिलेंगे जो 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जगह पाने के लिए अहम होंगे। टूर्नामेंट में निहाल सरीन और जर्मनी के विंसेंट केमेर जैसे खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। चैलेंजर्स वर्ग में डी हरिका, आर वैशाली, हर्षवर्धन जीबी, अभिमन्यु पुराणिक, ग्रैंडमास्टर अधिबान भास्करन भी हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें