फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग में रजत के बाद भारत को तैराकी में भी पदक

Fri, 26 Sep 2014 04:56 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंचियोन में खेले जा रहे एशियाई खेलों के सातवें दिन भारत को निशानेबाजी में रजत पदक मिला है। 17वें एशियाड में निशानेबाजी में यह भारत का पहला रजत पदक है।
विज्ञापन


जबकि स्क्वैश में भारत की महिला टीम फाइनल में पहुंच गई है। स्क्वैश में भारत को एक रजत और एक कांस्य पदक मिल चुका है। एकल मुकाबले में कांस्य पदक जीतने वाली दीपिका पल्लीकल के पास एशियाड में स्वर्ण पदक जीतने कै मौका है। भारतीय टीम ने कोरिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

तैराक संदीप सेजवाल ने पुरुषों की 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमा लिया है। लेकिन सौरभ सांवेकर पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल हीट में पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन


हॉकी में भारत की महिला टीम ने मलेशिया को 6-1 से रौंदकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। तीरंदाजी में भारत को महिला टीम से पदक की उम्मीद कायम है हालांकि महिला टीम को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।

दूसरी ओर, टेनिस और बैडमिंटन में भारत की चुनौती जारी है। हालांकि साइना नेहवाल क्वार्टर फाइनल में चीनी खिलाड़ी और वलउऱ् नंरब 3 से हार गई हैं।

भारत ने अब तक एक स्वर्ण, 2 रजत के अलावा 17 कांस्य पदक जीते हैं लेकिन वह पदक जीतने के मामले में शीर्ष 10 देशों की सूची से अभी भी बाहर है।
Trending Videos

पुरुष टीम ने दिलाया शूटिंग का पहला रजत

निशानेबाजी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आज पुरुषों की 25 मीटर फायर पीस्टल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया है। एशियाड में निशानेबाजी से भारत का यह पह‌ला रजत पदक है।

पंबा तमांग, गुरप्रीत सिंह और विजय कुमार की टीम फाइनल में दूसरे स्थान पर रही जिससे उन्हें रजत पदक हासिल हुआ।

हालांकि व्यक्तिगत मुकाबलों में तीनों निशानेबाजों ने इसी स्पर्धा में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। तमांग आठवें, गुरप्रीत नौंवें और विजय 12वें स्‍थान पर रहे।

महिलाओं में लज्जाकुमारी गुस्वामी 50 मीटर राइफल के सातवें स्‍थान पर रहीं और वह कांस्य पदक से चूक गईं।

तैराकी में भी मिला भारत को कांस्य

तैराकी में भारत को लंबे समय बाद एशियाड में कोई पदक मिला है। तैराक संदीप सेजवाल ने पुरुषों की 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। अपनी हिट में पहले स्‍थान पर रहने वाले संदीप फाइनल में अपनी लय कायम नहीं रख सके और 28.26 सेकेंड का समय निकालकर तीसर स्‍थान पर रहे। कजाख्‍स्तान के तैराक दमित्री ब्लाडिन ने गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

टेनिस में सानिया मिर्जा और साकेत साई की मिक्‍स्ड डब्‍ल्‍स जोड़ी ने उज्बेकिस्तान की जोड़ी को 6-3, 6-4 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। जबकि सनम सिंह और साकेत साई की पुरष डब्‍ल्स जोड़ी भी अपना मुकाबला जीत गई है।

वॉलीबॉल में भारत की महिला टीम मलेशिया को सीधे सेटों में हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।

क्रिकेट में महिला वर्ग का स्वर्ण पदक पाकिस्तान ने जीत लिया है। उसने स्वर्ण पदक के लिए हुए मुकाबले में बांग्लादेश को 59 रनों से हराया।

पाक मुक्‍केबाज को शिवा थापा ने हराया

मुक्केबाजी में भारत के दिग्गज मुक्केबाज शिवा थापा 56 किग्रा के बेंटमवेट वर्ग में क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने पाकिस्‍तान के मुक्केबाज नादिर को तकनीकी आधार पर हराया।

दूसरी ओर, कुलदीप सिंह 81 किग्रा भार वर्ग के लाइट हैवीवेट में थाइलैंड के मुक्‍केबाज को हराकर अंतिमञ8 में प्रवेश कर गए हैं।

इससे पहले भारतीय मुक्केबाजों के लिए गुरुवार का दिन मिलाजुला रहा। 49 किग्रा वर्ग में देवेंद्रो सिंह ने अंतिम-16 में जगह बनाई, लेकिन 64 किग्रा वर्ग में मनोज कुमार को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। देवेंद्रों को कुवैत के फहाद अल्बाथाली के खिलाफ जीत उस समय मिली जब विपक्षी मुक्केबाज अपनी बाउट आगे जारी रखने में विफल रहा।

वहीं, पूर्व राष्ट्रमंडल चैंपियन मनोज कुमार को जापान के कवाची मास्तागुजु के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद हार 1-2 से हार झेलनी पड़ी।

महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची

भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूल-ए के अपने आखिरी मैच में मलेशिया को 6-1 से रौंदकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। रानी रामपाल ने चौथे और 20वें, जसप्रीत कौर ने 9वें और 39वें, नमिता टोप्पो ने 17वें और वंदना कटारिया ने 50वें मिनट में गोल कर टीम को एकतरफा जीत दिलाई।

मलेशिया की ओर से एकमात्र गोल कप्तान नादिया अब्दुल रहमान ने पेनाल्टी कॉर्नर पर किया। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला अब रविवार को पिछले बार की रजत पदक विजेता दक्षिण कोरिया से हो सकता है। कोरिया भी अपनी ग्रुप में टॉप पर है और उम्मीद है कि वह अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखेगी।

पदक की होड़ में पहुंचे गोल्फर उदयन
छह अंडर 66 का बेहतरीन प्रदर्शन कर भारतीय गोल्फर उदयन मान भी पदक की होड़ में पहुंच गए हैं। दूसरे राउंड में 66 का कार्ड खेलने वाले चार गोल्फरों में एक उदयन भी रहे। उनका कुल स्कोर आठ अंडर 136 है और वह शीर्ष पर चल रहे 17 वर्षीय स्थानीय खिलाड़ी यूए इयून्हो से तीन अंक पीछे हैं। अन्य भारतीयों में मनू जी आठवें, फीरोज ग्रेवाल 21वें और समर्थ द्विवेदी 25वें स्थान पर हैं। टीम स्पर्धा में भारत अभी भी पांचवें स्थान पर है जबकि 408 अंकों के साथ चीनी ताइपे शीर्ष पर बना हुआ है।
विज्ञापन

महिला डबल ट्रैप टीम में भारत को कांस्य

इससे पहले बृहस्पतिवार को ओंगनियोंग शूटिंग रेंज पर दिग्गज शूटरों के हाथों में भारतीय चुनौती थी। लंदन ओलंपिक मेडलिस्ट गगन नारंग, लंदन में चौथे स्थान पर रहने वाले जयदीप कर्माकर और कॉमनवेल्थ गेम्स में कई गोल्ड जीतने वाले समरेश जंग से उम्मीद थी कि ये कुछ करके दिखाएंगे, लेकिन व्यक्तिगत तो दूर किसी को टीम इवेंट तक का पदक नहीं मिला।

पुरुष डबल ट्रैप टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद महिला डबल ट्रैप टीम को जरूर कांस्य पदक हासिल हुआ।

व्यक्तिगत रूप से महिला डबल ट्रैप शूटरों ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया। लेकिन 96 के स्कोर के साथ आठवें स्थान पर रहीं शगुन चौधरी, 94 के स्कोर के साथ 10वें स्थान पर रहीं श्रेयाषी सिंह और 94 के स्कोर के साथ 12वें स्थान पर रहीं वर्षा वर्मन के कुल 279 के स्कोर ने भारत को कांस्य पदक दिला दिया।

25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में गुरप्रीत सिंह पांचवें स्थान पर रहे, जबकि महावीर सिंह 17 और समरेश जंग 24वें स्थान पर आए। 50 मीटर प्रोन में जयदीप 10वें, गगन नारंग 14वें व हरिओम सिंह 29वें स्थान पर रहे। हालांकि तीनों की टीम कांस्य पदक से चूक गई और चौथे स्थान पर रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें