फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद रोमांचक मुकाबले में भारत ने दिग्गज न्यूजीलैंड को हराया

Sat, 10 Oct 2015 01:19 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम क्षणों में धर्मवीर सिंह के गोल की बदौलत भारतीय टीम ने तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा दिया। पहले क्वार्टर में भारतीय टीम का दबदबा रहा।
विज्ञापन


मेहमान टीम ने लगातार हमले बोले। दसवें मिनट में भारत को पेनाल्टी कार्नर मिला जिस पर रूपिंदर पाल सिंह ने गोल करके भारत को बढ़त दिला दी।

एक गोल से पिछड़ने के बाद मेजबान टीम बैकफुट पर आ गई। उन्होंने बराबरी के लिए प्रयास किए लेकिन पहले क्वार्टर में उन्हें सफलता नहीं मिली।

दूसरे क्वार्टर के शुरू में भी भारतीय टीम हावी रही थी मगर 22वें मिनट में न्यूजीलैंड ने गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। उसके बाद 41वें मिनट में आकाशदीप के पास पर रमनदीप ने गोल कर भारत को फिर बढ़त दिला दी।
विज्ञापन


तीसरे क्वार्टर की समाप्ति पर भारतीय टीम 2-1 से आगे थी। चौथे क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने फिर बराबरी कर ली जब 52वें मिनट में स्टीव एडवर्ड्स ने गोल कर दिया।
विज्ञापन


फिर भारत ने अपने हमलों में तेजी लाई और 60वें मिनट में धर्मवीर सिंह ने गोल कर 3-2 से जीत दिला दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें