उत्तराखंड प्रीमियर लीग में रुद्रप्रयाग रॉयल्स और गोमुख इलेवन उत्तरकाशी के बीच खेले गए मैच को रुद्रप्रयाग ने 61 रनों से जीत लिया। निर्धारित 20 ओवरों में रुद्रप्रयाग ने 136 रन बनाए। इसमें नीरज और भृगुराज ने 39-39 रनों का योगदान दिया। उत्तरकाशी के भवानी और पवनदीप ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में उत्तरकाशी की टीम 16.3 ओवरों में महज 75 रन बना सकी और उसे 61 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। दूसरा मैच अल्मोड़ा थ्रेशर्स और चमोली पैंथर्स के बीच खेल गया।
चमोली पैंथर्स और बागेश्वर बुल्स भी जीते
इसमें पहले खेलते हुए अल्मोड़ा की टीम 95 रन बनाकर आउट हो गयी। मैदान में उतरी चमोली की टीम ने 13 ओवरों में 98 रन बनाकर मैच जीत लिया।
तीसरा मैच बागेश्वर बुल्स और चंपावत वारियर्स के बीच खेला गया। निर्धारित 20 ओवरों में बागेश्वर ने 167 रन बनाए। इसमें अनुज ने 76 और सनी ने 40 रन बनाए। जवाब में चंपावत की टीम 19.3 ओवरों में 159 रन ही बना सकी।