फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026: पैरा स्पोर्ट्स में भारत को 5-6 पदकों की उम्मीद, PCI अध्यक्ष झाझरिया का बड़ा दावा

Mon, 20 Jul 2026 08:29 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा दल से रिकॉर्ड प्रदर्शन की उम्मीद है। पीसीआई अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने भरोसा जताया है कि भारत इस बार पांच से छह पदक जीतकर नया कीर्तिमान बना सकता है।
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 - फोटो : Commonwealth games
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 के लिए रवाना हो रहे भारतीय पैरा खिलाड़ियों से देश को रिकॉर्ड प्रदर्शन की उम्मीद है। पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (पीसीआई) के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने सोमवार को कहा कि भारतीय पैरा दल इस बार पांच से छह पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकता है।
विज्ञापन


क्या बोले झाझरिया?
भारतीय पैरा टीम के विदाई समारोह के दौरान झाझरिया ने कहा कि भले ही इस बार खेलों का दायरा सीमित किया गया है और पैरा टेबल टेनिस जैसे कुछ इवेंट्स को शामिल नहीं किया गया है, लेकिन भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा, 'हमारे पैरा खिलाड़ी ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड प्रदर्शन करेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि भारत कम से कम 5-6 पदक जीत सकता है।'

28 सदस्यीय भारतीय पैरा दल ग्लासगो रवाना
भारत का 28 सदस्यीय पैरा दल सोमवार रात स्कॉटलैंड की राजधानी ग्लासगो के लिए रवाना हो गया। भारतीय खिलाड़ी पांच अलग-अलग खेलों में चुनौती पेश करेंगे।

भारतीय दल में कौन-कौन शामिल
  • 11 पैरा एथलीट
  • 7 पैरा पावरलिफ्टर
  • 5 पैरा तैराक
  • 1 पैरा ट्रैक साइकिलिस्ट
  • महिला व्हीलचेयर बास्केटबॉल (3x3) की 4 खिलाड़ी
  • सबसे अधिक पदकों की उम्मीद पैरा एथलेटिक्स से जताई जा रही है।

2002 से अब तक भारत के नाम आठ पदक
राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा स्पोर्ट्स की शुरुआत 2002 मैनचेस्टर संस्करण से हुई थी। तब से अब तक भारत ने कुल आठ पदक जीते हैं। इनमें दो स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं।

बर्मिंघम 2022 रहा सबसे सफल अभियान
  • भारत के लिए बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेल पैरा स्पोर्ट्स में सबसे सफल साबित हुए थे। 
  • सुधीर ने पैरा पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीता।
  • भाविना पटेल ने पैरा टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
  • सोनलबेन पटेल ने पैरा टेबल टेनिस में कांस्य पदक जीता।
  • हालांकि इस बार पैरा टेबल टेनिस को खेलों में शामिल नहीं किया गया है, फिर भी भारतीय दल से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

पैरा खेलों में लगातार मजबूत हो रहा भारत
पिछले दो दशकों में भारत का पैरा स्पोर्ट्स लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है। भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने पैरालंपिक, एशियाई पैरा खेल, विश्व चैंपियनशिप समेत कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें