फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया ने जीत के साथ सीरीज किया बराबर

Wed, 03 Feb 2016 08:49 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट कुगैट डेल वैलेस (स्पेन) में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को खेले गए सीरीज के दूसरे मैच में शानदार वापसी करते हुए स्पेन को 2-0 से हरा दिया।
विज्ञापन


इस जीत के बाद तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने 1-1 की बराबरी कर ली है। सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला बृहस्पतिवार को खेला जाएगा।

मौजूदा यूरोपीय दौरे पर भारत ने पहले चरण में फ्रांस से दो मैच खेले और दोनों में उसे जीत मिली।

भारत दूसरे चरण में स्पेन से अपना पहला मुकाबला 1-4 से हार गया था। लेकिन सरदार सिंह की अगुआई में भारतीय टीम ने दूसरे मैच में शानदार वापसी की और सीरीज में बराबरी की।

मैच में भारत की ओर से रमनदीप सिंह (17वें मिनट) और आकाशदीप सिंह (33वें मिनट) ने मैदानी गोल कर भारत को बेहतरीन जीत दिलाई।

पहला मुकाबला हारने के बाद भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले के शुरू में ही आक्रामक खेल दिखाया। भारत की ओर से एसवी सुनील और आकाशदीप के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिला।
विज्ञापन


दोनों खिलाड़ियों के पास गोल करने का एक मौका भी आया लेकिन स्पेनिश गोलकीपर ने भारत के गोल करने के मंसूबों पर पानी फेर दिया। विपक्षी टीम के गोलकीपर ने बेहतरीन तरीके से गोल का बचाव किया।

मेजबान टीम के पास भी गोल के कई मौके आए लेकिन भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत के खिलाफ कई गोल रोके। मैच के पहले क्वार्टर में दोनों टीमें गोल करने में असफल रहीं।

दूसरे हाफ में स्पेन के पास पेनल्टी के सहारे गोल करने का अच्छा मौका था लेकिन भारतीय गोलकीपर ने उसका अच्छा बचाव किया। इसके बाद सुनील को पेनल्टी के सहारे गोल करने का मौका मिला लेकिन वह उसे गोल में तब्दील नहीं कर सके।

भारत की ओर से रमनदीप ने 17वें मिनट में मैदानी गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद दोनों टीमों की ओर से हमले जारी रहे लेकिन विपक्षी टीम यहां सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन


हाफ समय तक भारतीय टीम 1-0 से आगे थी। इसके बाद 33वें मिनट में आकाशदीप सिंह ने गोल कर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। मैच के अंतिम समय तक भारतीय टीम ने लगातार मैच पर अपना नियंत्रण बनाए रखा और विपक्षी टीम की रक्षापंक्ति को दबाव में रखा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें