बिहार के राजगीर में जारी हॉकी एशिया कप 2025 के सुपर-4 के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। भारतीय हॉकी टीम का सामना बुधवार को कोरिया से हुआ। बारिश के कारण यह मुकाबला निर्धारित समय से तकरीबन एक घंटे देरी से शुरू हुआ। मेजबान भारत ने बुधवार को एशिया कप के सुपर चार चरण के अपने पहले मैच में गत चैंपियन कोरिया के खिलाफ कड़े मुकाबले में 2-2 से ड्रॉ खेलकर अपना अपराजेय अभियान जारी रखा। हार्दिक सिंह (8वें मिनट) ने भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई जिसके बाद यांग जिहुन (12वें मिनट) और ह्योनहोंग किम (14वें मिनट) ने लगातार गोल करके कोरिया को आगे कर दिया। मनदीप सिंह (52वें मिनट) ने अंतिम क्वार्टर में बराबरी हासिल की और भारत को एक अंक दिलाया।