फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफीः पहला मुकाबला यूपी के नाम, गोवा को 1 पारी और 247 रन से हराया

Sun, 04 Nov 2018 06:01 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रणजी का पहला मुकाबला यूपी के नाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुरः रणजी के पहले मुकाबले में यूपी की टीम ने गोवा को एक पारी और 247 रनों से हरा दिया। गेंदबाज अंकित राजपूत और सौरभ कुमार की गेंदबाजी के आगे गोवा की टीम ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सकी। अंकित ने पांच और सौरभ ने चार विकेट झटक कर 77.1 ओवर में ही गोवा की टीम को ऑल आउट कर दिया। गोवा के बल्लेबाज दूसरी पारी में 165 रन ही बना सके।
विज्ञापन


यूपी ने टॉस जीत कर पहले फिल्डिंग करने का फैसला लिया था। पहले दिन ही यूपी ने गोवा को 152 रन पर ऑल आउट कर दिया था। जवाब में उतरी यूपी की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 564 रनों का स्कोर खड़ा किया। उसने गोवा पर 412 रनों की बढ़त बना ली। तीसरे दिन गोवा की टीम मैदान पर उतरी और आठ विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए।

मैच के चौथे दिन रविवार को गोवा के दो खिलाड़ी सिर्फ 42 रन ही जोड़ सके और पूरी टीम 165 रनों पर ढेर हो गई। अंकित राजपूत और सौरभ कुमार के अलावा शिवम मावी ने नौ ओवर में 22 रन देकर एक विकेट लिया। यूपी का दूसरा मैच अब 12 नवंबर को ओडिसा से है। ये मैच ओडिसा में भुवनेश्वर के केआईआईटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन

बैटिंग में कमी थी, धैर्य से काम नहीं लिया ...

टीम का मनोबल बढ़ाने की जरूरत है 
काफी लंबे समय से टीम को निराशा हाथ लग रही थी। इस कारण टीम का मनोबल कम था, इसे बढ़ाने की जरूरत थी। टीम को नए तरीके से, नए कलेवर के साथ मैदान में उतारा। उनका दिमाग संतुलित करने के साथ ही उनके अभ्यास पर फोकस किया। रणजी मैच के पहले दस दिन तक चले कैंप में खिलाड़ियों ने खूब मेहनत की। उसका परिणाम अच्छा दिखा। टीम में कुछ अनुभवी खिलाड़ी थे, जिनका फायदा मिला है। -मंसूर अली, यूपी के कोच। 

बैटिंग में कमी थी, धैर्य से काम नहीं लिया 
यूपी की टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। हमारी टीम में बल्लेबाजी में कमी रही। यूपी के बल्लेबाजों ने शॉट कम खेले और लंबे समय तक क्रीज पर रहे। क्रीज पर उतरने से पहले विकेट पर सेट होना पड़ता है। इसके बाद शॉट खेलना अच्छा होता है, जो गोवा के बल्लेबाजों ने नहीं किया। यदि आप क्र्रीज पर टिके है तो रन अपने आप आएंगे। इस बार अभ्यास में बैटिंग पर अधिक फोकस करना होगा।
-प्रकाश मयंकर, गोवा के कोच 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें