फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपमान होने से गुस्साईं बॉक्सर मैरीकॉम

Wed, 13 Aug 2014 11:42 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच बार की विश्व चैंपियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम एशियन गेम्स के लिए होने वाले ट्रॉयल आखिरी क्षणों में स्थगित होने से काफी निराश हैं।
विज्ञापन


मैरीकॉम ने आरोप लगाया की एडहॉक कमेटी के सदस्यों ने उनकी उपलब्धियों का अपमान किया है और उन्हें ट्रॉयल रद्द होने की कोई सूचना भी नहीं दी।

मैरीकॉम ने कहा, ‘जब मैंने सुना की ट्रॉयल स्थगित हो गए हैं तो मुझे काफी दुख हुआ। मेरे लिए हैरानी की बात यह थी की उन्होंने मुझे आखिरी मिनट तक ट्रॉयल स्थगित होने की खबर तक नहीं दी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतनी उपलब्धियां हासिल करने के बाद भी क्या मैं इस लायक नहीं हूं? मुझे लगता है की एडहॉक मेरा समर्थन नहीं करता और मेरा अपमान करता है। जब वे मेरे साथ ऐसा कर रहे हैं तो सोचिए जूनियर खिलाड़ियों का क्या हाल होगा। फिलहाल इससे मेरी एशियन गेम्स की ट्रेनिंग प्रभावित हुई है लेकिन मैं अपना ध्यान केंद्रित रखूंगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें