फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yusuf Dikec-Elon Musk: 'मैं इस्तांबुल आने के लिए उत्सुक हूं', यूसुफ डिकेच के इस सवाल पर बोले एलोन मस्क, जानें

Mon, 05 Aug 2024 02:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

51 साल के निशानेबाज डिकेच की जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें वह सफेद रंग की टी-शर्ट पहने एक हाथ जेब में डाले निशाना साध रहे हैं। एलोन मस्क ने उन्हें एक सवाल पर जवाब दिया है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
एलोन मस्क और यूसुफ डिकेच - फोटो : Elon Musk Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक हाथ जेब में डाले, बिना किसी सुरक्षा गियर के, बिना कोई विशेष लेंस पहने, अपने रोजमर्रा के चश्मे के साथ एकदम सहजता से पेरिस ओलंपिक में रजत जीतने वाले तुर्किये के पिस्टल निशानेबाज युसूफ डिकेच के ‘स्वैग’ के चर्चे सोशल मीडिया पर खूब हो रहे हैं। यूसुफ डिकेच ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में रजत पदक जीता है जो ओलंपिक निशानेबाजी में तुर्किये का पहला पदक रहा।
विज्ञापन

51 साल के इस निशानेबाज की जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें वह सफेद रंग की टी-शर्ट पहने एक हाथ जेब में डाले निशाना साध रहे हैं। निशानेबाज रोशनी कम करने के लिए वाइजर (आंख के ऊपर टोपी) या बेहतर फोकस के लिए एक आंख पर ब्लाइंडर (पर्दा) पहनते हैं। यूसुफ बिल्कुल सामान्य ढंग से उतरे और साथी सीवल तरहान के साथ पदक जीता। युसूफ ने कान में पीले इयरप्लग जरूर पहने हुए थे। दरअसल यूसुफ का यही अंदाज है कि वो 2008 बीजिंग से ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं। वह वाइजर का इस्तेमाल नहीं करते। भारत के शहजर रिजवी भी बिना वाइजर के खेलते हैं जिन्होंने 2018 मेक्सिको के विश्वकप में स्वर्ण और विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।

यूसुफ डिकेच - फोटो : Twitter
अब यूसुफ ने एक्स का सहारा लेते हुए एलोन मस्क को टैग करते हुए एक पोस्ट किया है। यूसुफ ने लिखा- हाइ एलोन, क्या आपको लगता है कि भविष्य में रोबोट अपनी जेब में हाथ रखकर ओलंपिक में पदक जीत सकते हैं? महाद्वीपों को एकजुट करने वाली सांस्कृतिक राजधानी इस्तांबुल में इस पर चर्चा करना कैसा रहेगा? इस पर मस्क ने जवाब भी दिया है। उन्होंने लिखा- रोबोट हर वक्त टारगेट के सेंटर 'बुल्सआई' पर ही निशाना लगाएंगे। मैं इस्तांबुल जाने के लिए उत्सुक हूं। यह दुनिया के महान शहरों में से एक है।



विज्ञापन

अब यह देखने वाली बात होगी कि मस्क डिकेच के कहने पर तुर्किये जाते हैं या नहीं। मस्क पेरिस ओलंपिक को लेकर काफी ट्वीट कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में लैंगिक योग्यता के विवाद में फंसी अल्जीरिया की इमाने खेलीफ को लेकर भी बयान दिया था। दरअसल, इमाने के खिलाफ इटली की कारिनी मैच से हट गई थीं। उन्होंने इमाने पर जोरदार पंच मारने का आरोप लगाया था। मस्क ने कहा था कि पुरुष गुणसूत्रों वाले एथलीटों को महिलाओं के खेलों में प्रतिस्पर्धा नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा मस्क ने ओलंपिक ओपनिंग सेरेमनी में 'द लास्ट सपर' एक्ट को भी नींदनीय बताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें