फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स: क्वार्टर फाइनल में हारी भारतीय महिला हॉकी टीम

Wed, 19 Jul 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
women's hockey
विज्ञापन
भारतीय टीम को महिला हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड ने मंगलवार को खेले गए मुकाबले में भारत को 4-1 से पराजित कर दिया। इंग्लैंड की ओर से गिस्ली एंसले (छठे मिनट), एलेक्स डैंसन (13वें मिनट), सुसाना टॉनसेंड (42वें मिनट) और हना मार्टिन (60वें मिनट) ने एक-एक गोल दागा।
विज्ञापन


जबकि भारत की ओर से एकमात्र गोल गुरजीत कौर ने 57वें मिनट में किया। भारतीय टीम बृहस्पतिवार को पांचवें-आठवें स्थान के लिए खेलेगी। इंग्लैंड ने पहले ही क्वार्टर में दो गोल दागकर भारत पर दबाव बना लिया था।

दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ गोल करने के खूब मौके तलाशे लेकिन किसी भी टीम को सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में सुसाना ने गोल कर इंग्लैंड को 3-0 से आगे कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें