फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's Asian Champions Trophy: कोरिया को 2-0 से हराकर महिला हॉकी टीम फाइनल में, जापान से होगा मुकाबला

Sat, 04 Nov 2023 11:35 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम की टक्कर फाइनल में रविवार को जापान से होगी जिसने एशियाई खेलों की चैंपियन टीम चीन को पहले सेमीफाइनल में 2-1 से पराजित किया था।
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। अंतिम राउंड रोबिन मैच में भी भारत ने इस टीम को हराया (5-0 से) था। सेमीफाइनल मुकाबले में शनिवार को सलीमा टेटे (11वां मिनट) और वैष्णवी विट्ठल फाल्के (19वां मिनट) ने भारतीय जीत में गोल किए। 
विज्ञापन


एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम की टक्कर फाइनल में रविवार को जापान से होगी जिसने एशियाई खेलों की चैंपियन टीम चीन को पहले सेमीफाइनल में 2-1 से पराजित किया था। काना उराता (34वां मिनट) और मियू सुजूकी (44) ने जापान और टियानटियान (11वां मिनट) ने चीन के लिए गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें