लाइव अपडेट्स
फुल टाइम
भारत 3-0 इटली
लालरेमसियामी ने 9वें मिनट में दागा गोल
नेहा गोयल ने 45वें मिनट में दागा गोल
वंदना कटारिया ने 55वें मिनट में दागा गोल
55 मिनट: गोल!!! गुरजीत कौर ने दमदार शॉट जमाकर वंदना कटारिया को शानदार पास दिया, वंदना ने बेहतरीन मूव बनाकर गोल किया और भारत की बढ़त 3-0 कर दी.
47 मिनट: इटली को मिला पेनल्टी कार्नर, सविता पूनिया ने नीचे शॉट पर अच्छा बचाव किया। भारत की 2-0 की बढ़त बरकरार।
46 मिनट: चौथे क्वार्टर की शुरुआत, टीम इंडिया क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के करीब
तीसरे क्वार्टर के बाद स्कोर
भारत 2-0 इटली
लालरेमसियामी ने 9वें मिनट में दागा गोल
नेहा गोयल ने 45वें मिनट में दागा गोल
तीसरे क्वार्टर के अंत में भारतीय टीम को मिला पेनल्टी कार्नर। वंदना कटारिया ने नहीं बल्कि नेहा गोयल ने दागा गोल। भारत ने इटली पर 2-0 की बढ़त बनाई।
43 मिनट: इटली की डिफेंडर ने वंदना कटारिया को मैदान पर गिराया। टीम इंडिया को फ़ाउल मिला, लेकिन इस पर गोल का कोई प्रयास नहीं किया गया।
41 मिनट: मोनिका ने टीम इंडिया को एक और पेनल्टी कार्नर दिलाया। तीसरी बार टीम इंडिया पेनल्टी कार्नर पर गोल करने में नाकाम।
40 मिनट: भारतीय टीम का दबदबा कायम। तीसरे क्वार्टर में भी इटली की टीम संघर्ष करती दिख रही है। रानी रामपाल का मैजिक देखने को फैंस हो रहे बेकरार।
जी नहीं, टीम इंडिया पेनल्टी कार्नर का फायदा नहीं उठा सकी। हालांकि उसकी 1-0 की बढ़त बरकरार।
35 मिनट: टीम इंडिया ने सफल रिव्यु लिया और पेनल्टी कार्नर हासिल किया। अब देखना होगा कि क्या भारतीय टीम अपनी बढ़त दोगुनी कर पाएगी?
32 मिनट: तीसरे क्वार्टर में इटली की तेज शुरुआत। लगातार दो अटैक किए। मगर टीम इंडिया का मजबूत डिफेंस, गोल करने के मौके नहीं दिए।
30 मिनट: हाफ टाइम तक टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया और इटली को परेशान करके रखा। भारतीय टीम का अटैक और डिफेंस दोनों ही शानदार लगा। दूसरे हाफ में यानी तीसरे व चौथे क्वार्टर में टीम इंडिया की कोशिश अपनी बढ़त को मजबूत करने की रहेगी और इटली को गोल करने का कोई मौका नहीं देना चाहेगी।
27 मिनट: इटली की टीम लंबे पास के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करने लगी तो रीना ने दौड़ते हुए अच्छा ब्लॉक किया और भारत की बढ़त बरकरार रखी।
24 मिनट: इटली की डिफेंडर ने फॉरवर्ड को बेहतरीन क्रॉस पास दिया। मगर भारतीय डिफेंडर ने उम्दा ब्लॉक किया और इटली के गोल करने की उम्मीदों को करारा झटका दिया।
20 मिनट: टीम इंडिया ने गोल करने का सुनहरा मौका गंवाया। नवनीत ने बाएं ओर से अच्छा क्रॉस पास दिया, लेकिन लालरेमसियामी इसे गोल में तब्दील नहीं कर सकीं।
19 मिनट: भारतीय टीम ने इटली को अब तक कोई मौका नहीं दिया है। भारतीय टीम जितना अच्छा अटैक कर रही है, उतना ही अच्छा उसका डिफेंस भी देखने को मिल रहा है।
दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू
पहले क्वार्टर के बाद स्कोर
भारत 1-0 इटली
लालरेमसियामी ने 9वें मिनट में गोल किया
भारतीय महिला हॉकी टीम का पहले क्वार्टर में दबदबा पूरी तरह नजर आया। इटली की टीम प्रहार कर ही नहीं पाई। लालरेमसियामी ने पहले क्वार्टर में ही टीम इंडिया को बढ़त दिलाकर क्वार्टरफाइनल की आस जगा दी है।
9 मिनट: गोल!!! टीम इंडिया ने बेहतरीन गोल से इटली पर बढ़त बनाई। लालरेमरियामी ने चतुराई से गेंद को जाली में भेदा। भारत 1-0 की बढ़त पर।
7 मिनट: भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर का बेहतरीन बचाव। इटली के स्ट्राइकर से गेंद छीनी और भारतीय सेंटर को पास किया। उम्दा बचाव कहना गलत नहीं।
5 मिनट: इटली का जवाबी हमला, टीम इंडिया के दो अटैक अच्छे से रोकने के बाद इटली ने काउंटर अटैक किया। हालांकि, दोनों टीमें स्कोर नहीं कर पाई हैं।
2 मिनट: भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की और इटली के खिलाफ मैच में पहला हमला बोला। रानी रामपाल की वापसी से टीम इंडिया के हौसले बुलंद।