भारतीय मूल के अमेरिकी हॉकी खिलाड़ी अजय धंडवाल को सोमवार को व्हाइट हाउस में दिन भर मनाए जाने वाले मनोरंजक ईस्टर समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।
इस समारोह में योग का एक सत्र भी रखा गया है। व्हाइट हाउस के परिसर में होने वाले वार्षिक ईस्टर समारोह में पूरे अमेरिका से करीब तीस हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है।
इस साल के समारोह का विषय स्वास्थ्य सुधार रखा गया है, जिसका स्लोगन ‘बी हेल्दी बी एक्टिव बी यू’ रखा गया है। इस समारोह में खेल संगीत कुकिंग इत्यादि के अनेक कार्यक्रम चलेंगे।
भारतीय अमेरिकियों में एकमात्र अजय को इस समारोह के लिए निमंत्रण मिला है। कैलिफार्निया में रहने वाले 20 साल के अजय अमेरिका की राष्ट्रीय हॉकी टीम के सदस्य हैं। इस समारोह के लिए योग को विशेष स्थान दिया गया है, जिसके लिए व्हाइट हाउस के प्रांगण में योग गार्डन बनाया गया है।