फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के खिलाफ मैच के बाद बोले भारतीय कोच- हमने अच्छा खेल दिखाया

Mon, 19 Jun 2017 04:19 PM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
विज्ञापन
रोलेंट ओल्टमंस - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम के कोच रोलेंट ओल्टमंस ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने के बाद खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, मगर अब भी कुछ क्षेत्रों में सुधार की गुंजाइश है। रविवार को भारत ने पाकिस्तान को 7-1 से मात दी।
विज्ञापन


भारतीय कोच ने कहा, "पाकिस्तान ने पहले क्वार्टर ने अच्छा खेल दिखाया, मगर पहले गोल के बाद हमने बेहतर मौके बनाए और चीजें हमारे अनुसार होती चली गईं। बतौर कोच मैं खुश हूँ। टीम के खेल ने मुझे प्रभावित किया। हालांकि अभी भी सुधार की जरूरत है।"

यह पाकिस्तान पर भारत की सबसे बड़ी जीत है। चैंपियंस ट्रॉफी 2003 और कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 में भारत ने पाकिस्तान को 7-4 से हराया था। 7-1 के जीत के साथ टीम ने अपने रिकॉर्ड में सुधार किया है। भारत का अगला मुकाबला नीदरलैंड्स के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें