दिल्ली वेवराइडर्स ने हॉकी इंडिया लीग में अजेय क्रम बरकरार रखते हुए मेजबान उत्तर प्रदेश विजार्ड्स को 3-0 से हरा दिया। इस हार के साथ उत्तर प्रदेश विजार्ड्स के लिए आने वाले दो मुकाबलों में एक मैच जीतना अहम हो गया है। ये दोनों मुकाबले मुंबई और दिल्ली के खिलाफ उन्हीं के मैदानों में खेले जाएंगे। आन्द्रे ने 10वें मिनट में ही पेनाल्टी कार्नर पर वेवराइडर्स को बढ़त दिला दी।
अभी मेजबान पहले गोल के दबाव से उबर नहीं पाए थे कि 17वें मिनट में ऑस्कर ने रिवर्स हिट से शानदार गोल करते हुए दिल्ली को 2-0 से आगे कर दिया। 30वें मिनट में कप्तान सरदार सिंह के शानदार पास को गुरविंदर चंडी ने गोल पोस्ट में डाल विजार्ड्स की रही सही उम्मीद को भी ध्वस्त कर दिया।