फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारकर भी जीता दिल: महिला हॉकी टीम पहले मेडल से चूकी, पीएम मोदी ने कहा- शानदार प्रदर्शन को हमेशा याद रखेंगे

Fri, 06 Aug 2021 09:59 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने में नाकाम रही लेकिन उसने अपने खेल से करोड़ों भारतीय का दिल जीत लिया है। रानी रामपाल की टीम ने वह कर दिखाया है जो इससे पहले ओलंपिक के इतिहास में कभी नहीं हुआ था।
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : twitter@TheHockeyIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने में नाकाम रही लेकिन उसने अपने खेल से करोड़ों भारतीय का दिल जीत लिया है। रानी रामपाल की टीम ने वह कर दिखाया है जो इससे पहले ओलंपिक के इतिहास में कभी नहीं हुआ था। भारतीय टीम ओलंपिक इतिहास में पहली बार चौथे स्थान पर रही। उसने क्वार्टरफाइनल में ओलंपिक में तीन गोल्ड जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया। सेमीफाइनल में चार बार की ओलंपिक मेडलिस्ट अर्जेंटीना को कड़ी टक्कर दी और आज ब्रिटेन से भी आखिरी सेकेंड तक लड़ती रही। 

विज्ञापन


भारतीय टीम की हार में भी एक जीत है और सुनहरे भविष्य की आस है। यही कारण है कि पदक से चूकने के बावजूद देश उनपर गर्वान्वित है और उनकी हौसलाफजाई कर रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर किसने क्या कहा।

Trending Videos

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम की हौसलाफजाई की। उन्होंने कहा, 'हम टोक्यो ओलंपिक में अपनी महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। भारत को इस शानदार टीम पर गर्व है।
 

जो कभी ना हो पाया, वो करके दिखाया 
 


पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, 'हॉकी का सुनहरा दौर वापस लौट आया है ! 
 
सिर ऊंचा रखो

आखिरी तक लड़े

नई पीढ़ी को प्रेरित किया
 
भारत को गर्वान्वित किया

एक सुनहरे भविष्य की शुरूआत

भविष्य के लिए शुभकामनाएं
विज्ञापन

भारतीय बेटियों पर गर्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें