टोक्यो ओलंपिक का आज 14वां दिन है। आज भारत ने शानदार शुरुआत की। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में भारत ने जर्मनी को हराकर मेडल पर कब्जा कर लिया। इस मैच में टीम इंडिया ने जर्मनी को 5-1 से शिकस्त दी। भारत ने 41 साल बाद हॉकी में पदक जीता है।