फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने दी खिताब की प्रबल दावेदार टीम को शिकस्त

Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User जफर इकबाल
विज्ञापन
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी में नीदरलैंड पर 3-2 की जीत ने भारतीय टीम को जश्न बनाने का मौका दिया है। हम काफी लंबे समय से डच टीम के खिलाफ बड़े स्कोर के साथ नहीं जीत पाए हैं।
विज्ञापन


आखिरी बार भारत ने डच टीम को 18 साल पहले किसी बड़े टूर्नामेंट में हराया था। शुरुआत में लगातार दो मैच हारने की निराशा को पीछे छोड़ने वाली भारतीय टीम को श्रेय मिलना चाहिए जिसने शानदार प्रदर्शन किया और ऐसी टीम को हराया खिताब की प्रबल दावेदार है और पेपर में उसकी लाइनअप सर्वश्रेष्ठ है।

भारतीय टीम ने मिडफील्ड में पकड़ बनाई और सर्कल में तीक्ष्ण हमले किए। भारत ने डच टीम पर आखिरी बार 1996 में अटलाटका ओलंपिक से पहले हुए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में जीत हासिल की थी। यह संयोग है कि जब भारत ने आखिरी बार डच टीम को हराया था तब उस डच टीम के कोच आज के भारतीय टीम के कोच रोलैंट ओल्टमैंस थे।
विज्ञापन


इस जीत से भारत का अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहना तय हो गया है। अब भारत का क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम से मुकाबला होना भी तय हो गया है और मेरी नजर में पिछले कुछ सालों में इस टीम ने खुद में सबसे ज्यादा सुधार किया है।

भारत के सामने एक कठिन चुनौती है और टीम से बहुत ज्यादा उम्मीद करना उचित नहीं है। भारत से हार के बावजूद डच टीम ग्रुप में अभी भी शीर्ष पर है। नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम एक योजना के तहत खेली।

हमने संतुलित खेल खेला और समन्वय के साथ आक्रामक किया। इस मैच में भारतीयों के खेल में पिछली दो हारों के निशान नहीं दिखाई दिए। वहीं एक अन्य मुकाबले में बेल्जियम ने इंग्लैंड से 1-1 से ड्रॉ खेला। बेल्जियम टूर्नामेंट में एक जीत और दो ड्रॉ के साथ अजेय रही है।
विज्ञापन

(के2 कम्यूनिकेशन)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें