फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को 4-0 से हराकर स्वीडन ने जीता खिताब

Fri, 20 Dec 2019 08:17 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
national women hockey
विज्ञापन

स्वीडन ने भारत को एकतरफा फाइनल मुकाबले में 4-0 से हराकर तीन देशों के महिला अंडर-17 अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता। स्वीडिश टीम ने चौथे मिनट में ही रूसुल काफजी के गोल से बढ़त बनायी। कप्तान इल्मा नेहलागे ने 16वें मिनट में रूसुल की कार्नर किक पर हेडर से गोल करके स्वीडन को 2-0 से आगे कर दिया।

विज्ञापन


इसके दो मिनट बाद स्वीडन ने तीसरा गोल किया। उसकी तरफ से यह गोल इवेलिना दुलजान ने किया। मध्यांतर तक स्वीडन 3-0 से आगे था। स्वीडन को 61वें मिनट में पेनल्टी मिली लेकिन माटिल्डा विनबर्ग का शॉट क्रास बार के ऊपर से बाहर चला गया लेकिन यूरोपीय टीम ने जल्द ही चौथा गोल दाग दिया। यह गोल मोनिका ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें