फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशदीप के विकल्प को तलाशने का मौका, डिप्सन को जगह न मिलना फिर चौंकाने वाला

Sun, 17 Feb 2019 01:16 AM IST
आसिम खान सत्येन्द्र पाल सिंह, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुभवी स्ट्राइकर रमणदीप सिंह और एसवी सुनील, ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह ने मार्च में मलयेशिया में होने वाले सुलतान अजलान शाह हॉकी कप के लिए सोमवार से बेंगलुरू में शुरू होने वाले सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी शिविर के लिए घोषित 34 खिलाड़ियों में जगह बरकरार रखी है। महीने भर का यह सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी शिविर 18 मार्च को बेंगलुरू में सम्पन्न होगा। ये सभी 34 खिलाड़ी विश्व कप के लिए लगाए गए भारतीय हॉकी टीम के राष्ट्रीय शिविर में भी शामिल थे। भुवनेश्वर में बीते बरस के आखिर में हुए ओडिशा हॉकी विश्व कप में भारत की 18 सदस्यीय शामिल सभी 18 खिलाड़ियों इन संभावितों में अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। 

विज्ञापन


वहीं एक बार फिर देश के सबसे प्रतिभासम्पन्न फुलबैक डिप्सन टिर्की को इन संभावितों में जगह न मिल पाना चौंकाने वाला है। इसका कारण हॉकी इंडिया के विवादों में रहे हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर डेविड जॉन की नापसंदगी है। भुवनेश्वर में बीते बरस सीनियर पुरुष विश्व कप के लिए टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे तेज तर्रार स्ट्राइकर रमणदीप सिंह और ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह ने पंजाब के लिए तथा एस वी सुनील ने बेंगलुरू के लिए 2019 की ग्वालियर में सम्पन्न सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में अपने शानदार खेल से खुद को पूरी तरह फिट साबित दिखाया कि उनमें अभी बहुत हॉकी बाकी है। रमणदीप ब्रेडा चैंपियंस ट्रॉफी के बाद घुटने के ऑपरेशन और सुनील विश्व कप से पहले फिट हो गए थे, लेकिन मैच फिट न होने के कारण विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए थे।

राष्ट्रीय शिविर के लिए चुने गए 34 खिलाड़ी

गोलरक्षक : पीआर श्रीजेश, सूरज करकेरा, कृष्ण बहादुर पाठक। 
रक्षापंक्ति : हरमनप्रीत सिंह, गुरिंदर सिंह, वरुण कुमार, कोथाजीत सिंह, सुरेन्दर कुमार अमित रोहिदास, जर्मनप्रीत सिंह, प्रदीप सिंह, सुमन बेक, मनदीप मोर, बीरेन्द्र लाकड़ा, रूपिंदर पाल सिंह। 
विज्ञापन

मध्यपंक्ति : मनप्रीत सिंह, चिंगलेनसाना सिंह, सुमित, सिमरनजीत सिंह, नीलकांत शर्मा, हार्दिक सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, विवेक सागर प्रसाद, यशदीप सिवाच, विशाल अंतिल।

अग्रिम पंक्ति : आकाशदीप सिंह, रमणदीप सिंह, गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, सुमित कुमार, गुरसाहिबजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, एसवी सुनील।
दरअसल हरेन्द्र सिंह को हॉकी विश्व कप में भारत के क्वॉर्टर फाइनल में हारने के बाद छठे स्थान पर रहने के बावजूद चीफ कोच के पद से हटाए जाने के बाद टीम के नए कोच की तलाश जारी है। पुरुष हॉकी टीम के नए कोच की नियुक्ति तक टीम के कार्यवाहक कोच की जिम्मेदारी हॉकी इंडिया के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर डेविड जॉन ही संभालेंगे।

यंग स्ट्राइकर गुरसाहिबजीत सिंह के दो तथा दिलप्रीत के एक गोल से रेलवे स्पोटर्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) ने ग्वालियर में बीते हफ्ते पंजाब को सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी के फाइनल में हरा कर खिताब जीता। पंजाब के लिए इसमें अनुभवी स्ट्राइकर रमणदीप सिंह और आकाशदीप सिंह के साथ रूपिंदर ने दमदार खेल से दर्शाया है कि ये सभी भारतीय टीम में जगह पाने के मजबूत दावेदार हैं।
विज्ञापन


डेविड जॉन, हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर, हॉकी इंडिया बेंगलुरू ने कहा कि में सीनियर राष्ट्रीय हॉकी शिविर के लिए चुने गए कोर ग्रुप के इन 34 खिलाडिय़ों में से मार्च में होने वाले सुलतान अजलान शाह कप के लिए भारतीय हॉकी टीम फरवरी के आखिरी हफ्ते में चुनी जाएगी। मुझे खुशी है कि जिन जूनियर खिलाडिय़ों के सीनियर शिविर में शामिल किया गया है उनके खेल में काफी सुधार हुआ है। यह दर्शाता है कि हमारे पास मजबूत खिलाडिय़ों का समूह है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें